लाइव न्यूज़ :

विनिवेश प्रक्रिया कैसे तेज हो, देखने की जरूरत: सचिव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 17, 2019 15:26 IST

सरकार के लिए राजकोषीय घाटे को सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 3.3 प्रतिशत तक सीमित रखने में विनिवेश का लक्ष्य भी महत्वपूर्ण है। अब तक 1.05 लाख करोड़ रुपये के लक्ष्य की तुलना में 17,364.26 रुपये ही जुटाए जा सके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने चालू वित्त वर्ष में 1.05 लाख करोड़ रुपये के विनिवेश का लक्ष्य रखा है। सरकार भारत पेट्रोलियम में अपनी पूरी 53.29 प्रतिशत हिस्सेदारी हिस्सेदारी बेचने में पर सहमत है।

निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहिन कांत पांडे ने कहा कि यह देखने की जरूरत है कि विनिवेश की प्रक्रिया तेज कैसे हो सकती है पर वित्तीय लक्ष्य के लिए इस काम में जल्दबाजी की जरूरत नहीं है।

उन्होंने यहां आर्थिक सम्मेलन इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव में एक सत्र में कहा सरकार ने चालू वित्त वर्ष में 1.05 लाख करोड़ रुपये के विनिवेश का लक्ष्य रखा है। लेकिन किसी लोक उपक्रम में हिस्सेदारी का सौदा केवल इसलिए नहीं किया जाना चाहिए कि वित्तीय लक्ष्य पूरा करने का समय खड़ा हो गया है।

उन्होंने कहा, ‘विनिवेश के लक्ष्य महत्वपूर्ण जरूर हैं पर हमें केवल 31 मार्च, 2020 की समयसीमा के कारण कोई सौदा करने की जरूरत नहीं होनी चहिए। हां, हमें यह देखना है कि यह (विनिवेश) की प्रक्रिया तेज कैसे हो सकती है।’

सरकार के लिए राजकोषीय घाटे को सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 3.3 प्रतिशत तक सीमित रखने में विनिवेश का लक्ष्य भी महत्वपूर्ण है। अब तक 1.05 लाख करोड़ रुपये के लक्ष्य की तुलना में 17,364.26 रुपये ही जुटाए जा सके हैं। रपटों के मुताबिक सरकार भारत पेट्रोलियम में अपनी पूरी 53.29 प्रतिशत हिस्सेदारी, शिपिंग कॉरपोरेशन में 63.63 प्रतिशत हिस्सेदारी, कंटेनर कॉरपोरेशन में 30 प्रतिशत , नीपको में 100 प्रतिशत और टिहरी हाइड्रो में पूरी 75 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने में पर सहमत है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित