लाइव न्यूज़ :

एनसीएल दो ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित करेगी

By भाषा | Updated: May 10, 2021 20:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली दस मई कोयला खनन कंपनी नॉर्थन कोलफील्ड लिमिटेड (एनसीएल) देश में ऑक्सीजन की आपूर्ति में कमी को देखते हुए दो ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित करेगी। ये संयंत्र मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में दो अस्पतालों में लगाए जाएंगे।

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘एनसीएल मध्य प्रदेश के जयंत में नेहरू शताब्दी चिकित्सालय और उत्तर प्रदेश के बीना में अटल चिकित्सालय में ऑक्सीजन संयत्र स्थापित करेगी। इनकी उत्पादन क्षमता 600 लीटर प्रति मिनट होगी।’’

उसने कहा कि कंपनी ने अपने विभिन्न परिचालन क्षेत्रों में कोरोना संक्रमितों के लिए 750 से अधिक बेड की समर्पित सुविधा की व्यवस्था की है। जिसमें 100 से अधिक ऑक्सीजन-वाले बेड हैं।

इसके अतिरिक्त पचास से अधिक ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर ख़रीदे जा रहे हैं जिससे ऑक्सीजन-समर्थित बेड की संख्या बढ़कर 200 हो जायेगी। रेमदिसवीर की 1000 खुराक के लिए खरीद के आर्डर दिए गए हैं। विभिन्न केंद्रों पर बड़े पैमाने पर टीकाकरण किया जा रहा है। जहां अब तक दस हजार से अधिक लोगों को टीका लगाया गया हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वट्रंप के युद्धविराम ऐलान के चंद घंटों बाद ईरान का पलटवार, होर्मुज में कंटेनर जहाज पर की गोलीबारी

क्राइम अलर्टआंखों पर पट्टी बांधकर पहले किया प्रपोज, जिंदा जलाकर बनाई वीडियो, बेंगलुरु मर्डर केस में आरोपी महिला का चौंकाने वाला खुलासा

भारतदिल्ली के स्कूलों में बदले नियम, हीटवेव के चलते बाहर नहीं होगी मॉर्निंग असेंबली, नई गाइडलाइन्स जारी

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार की बरसी पर उमर अब्‍दुल्‍ला और मनोज सिंन्‍हा, बोले- "हम न भूलेंगे और न माफ करेंगे"

भारतपहलगाम हमले के एक साल: पीएम मोदी ने दी पीड़ितों को श्रद्धांजलि, कहा- "भारत न झुकेगा, न डरेगा"

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट