लाइव न्यूज़ :

एनबीसीसी ने जेपी इंफ्रा के अधिग्रहण के लिये अंतिम बोली सौंपी, सुरक्षा ने समय मांगा

By भाषा | Updated: June 4, 2021 23:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जून सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनबीसीसी ने शुक्रवार को जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड (जेआईएल) के अधिग्रहण के लिये अपनी अंतिम बोली सौंपी। उसकी प्रतिद्धंदी कंपनी सुरक्षा समूह ने इसके लिये और सात दिन का समय मांगा है।

एनबीसीसी और सुरक्षा समूह कर्ज बोझ तले दबी रियल्टी क्षेत्र की कंपनी जेआइएल के अधिग्रहण की दौड़ में शामिल हैं। दिवाला संहिता के तहत जेआईएल को रिण समाधान हेतु नए निवेशकों को नीलाम किया जा रहा है।

सूत्रों का कहना है कि एनबीसीसी ने अंतिम बोली सौंप दी है और यह दिवाला एवं रिण शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) प्रावधानों और इस साल मार्च में उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुरूप है।

वहीं सुरक्षा समूह ने रिणदाताओं को एक पत्र लिखकर बोली के लिये सात दिन का और समय मांगा है ताकि वह 18 मई को सौंपी गई अपनी पहले की बोली को और आकर्षक बना सके। सूत्रों का कहना है कि समूह लंबित परियोजनाओं में फ्लैट को पूरा करने की समयसीमा को पहले के 42 माह के मुकाबले कम समय में पूरा करना चाहता है।

बहरहाल, सूत्रों के मुताबिक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सुरक्षा समूह को बोली सौंपने के लिये अतिरिक्त समय मिलेगा या नहीं।

जेआईएल के रिणदाताओं ने पिछले सप्ताह एनबीसीसी और सुरक्षा समूह दोनों को ही अंतिम बोलियां सौंपने के लिये अधिक समय देने का फैसला किया था।

दोनों प्रतिद्वंदियों को बोली के लिये और समय देने पर फैसला लेने के लिये 27 मई को दो दिन की मतदान प्रक्रिया शुरू हुई थी। इससे पहले 24 मई को जेआईएल के रिणदाताओं की समिति (सीओसी) ने सुरक्षा समूह की बोली पर मतदान प्रक्रिया को स्थगित कर दिया था और दोनों को अंतिम पेशकश सौंपने के लिये अतिरिक्त समय दिये जाने को लेकर मतदान प्रक्रिया शुरू की थी।

जेआईएल के लिये बोलियां सौंपने का यह चौथा दौर है।

जेआईएल अगस्त 2017 में दिवाला प्रक्रिया के तहत चली गई थी। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने आईडीबीआई बैंक के नेतृत्व वाले बैंक समूह के आवेदन को इस संबंध में स्वीकार किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार