लाइव न्यूज़ :

नरेश गोयल और अनिता गोयल ने जेट एयरवेज के बोर्ड से दिया इस्तीफा, वित्तीय संकट से जूझ रही है कंपनी

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 25, 2019 16:20 IST

Jet Airways: जेट एयरवेज पर पर अभी आठ हजार करोड़ रुपये का कर्ज है। जेट एयरवेज पर अभी 26 बैंकों का कर्ज है। इन 26 बैंकों में से कुछ प्राइवेट और सरकारी बैंक हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजेट एयरवेज के प्रमोटर नरेश गोयल और उनकी पत्नी अनिता गोयल के दो नॉमिनी और एतिहाद एयरवेज PJSC का एक नॉमिनी भी बोर्ड से बाहर होंगे।जेट एयरवेज के पायलट पहले ही इस बात का अल्टीमेटम दे चुके हैं कि अगर 31 मार्च तक उनका बकाया नहीं दिया गया तो वह सारे काम बंद कर देंगे। 

जेट एयरवेज के चेयरमैन नरेश गोयल और उनकी पत्नी अनीता गोयल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि इस खबर की अभी तक कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से ये खबर दी है। नरेश गोयल और उनकी पत्नी अनीता गोयल के इस्तीफे के पीछे कंपनी का घाटे में जाना है। 

न्यूज एजेंसी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, वित्तीय संकट की वजह से जेट एयरवेज के चेयरमैन नरेश गोयल और उनकी पत्नी अनिता गोयल जेट एयरवेज के बोर्ड से अलग हो गए हैं। अब बैंक के नेतृत्व वाला बोर्ड एयरलाइन का संचालन करेगा। 

जेट एयरवेज के प्रमोटर नरेश गोयल और उनकी पत्नी अनिता गोयल के दो नॉमिनी और एतिहाद एयरवेज PJSC का एक नॉमिनी भी बोर्ड से बाहर होंगे। 

आठ हजार करोड़ रुपये का कर्ज है जेट एयरवेज पर

जेट एयरवेज पर पर अभी आठ हजार करोड़ रुपये का कर्ज है। जेट एयरवेज पर अभी 26 बैंकों का कर्ज है। इन 26 बैंकों में से कुछ प्राइवेट और सरकारी बैंक हैं। खबरों के मुताबिक, बैंक ऑफ इंडिया, सिंडिकेट बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक इत्यादी शामिल है। खबर है कि इस लिस्ट में एसबीआई और पीएनबी का नाम भी आया है। जेट एयरवेज के पायलट और स्टाफ पहले ही इस बात का अल्टीमेटम दे चुके हैं कि अगर 31 मार्च तक उनका बकाया नहीं दिया गया तो वह सारे काम बंद कर देंगे। 

टॅग्स :जेट एयरवेज
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

भारतनहीं रहीं जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल की पत्नी अनीता गोयल, कैंसर से हुआ निधन

कारोबारNaresh Goyal Latest News: सितंबर 2023 में अरेस्ट और मई 2024 में रिहा, दो माह की अंतरिम जमानत, 100000 रुपये का मुचलका भरा, पत्नी और खुद कैंसर से पीड़ित

कारोबारJet Airways: बंद पड़ी विमानन कंपनी जेट एयरवेज फिर से उड़ने को तैयार, जालान कालरॉक समूह को हस्तांतरित करने को मंजूरी, एनसीएलटी ने दिया फैसला

भारत"मेरे लिए जेल में मरना बेहतर है", जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल ने जज से हाथ जोड़कर कहा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स