लाइव न्यूज़ :

Nainital Expensive visit: ढीली होगी जेब!, प्रति व्यक्ति 50 रुपये, ‘टिफिन टॉप’ और ‘चाइना पीक’ जाना हो तो पढ़ें गाइडलाइन, उत्तराखंड वन विभाग ने किया महंगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 27, 2024 12:57 IST

Nainital Expensive visit: नैनीताल के रहने वाले और उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव इंदु पांडे ने सोशल मीडिया पर लिखा कि विभाग का यह फैसला ‘इकोटूरिज्म’ के लिए प्रतिकूल है।

Open in App
ठळक मुद्देतीन प्रवेश द्वारों पर तीन कर्मचारी टिकट बेच रहे हैं।प्राचीन स्थलों में घूमने के लिए हतोत्साहित करेगी। पूर्व मुख्य सचिव ने कहा कि इन स्थानों पर वैसे ही बहुत सीमित लोग जाते हैं।

Nainital Expensive visit: उत्तराखंड वन विभाग ने नैनीताल जिले में स्थित दो इको-टूरिज्म स्थलों ‘टिफिन टॉप’ और ‘चाइना पीक’ में प्रवेश के लिए प्रति व्यक्ति 50 रुपये का शुल्क लगा दिया है जिस पर प्रकृतिप्रेमियों ने ऐतराज जताया है । नैनीताल के रहने वाले और उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव इंदु पांडे ने सोशल मीडिया पर लिखा कि विभाग का यह फैसला ‘इकोटूरिज्म’ के लिए प्रतिकूल है और उन जैसे पुराने जमाने के लोगों और प्रकृति प्रेमियों के लिए खीझ पैदा करने वाला है। उन्होंने कहा कि तीन प्रवेश द्वारों पर तीन कर्मचारी टिकट बेच रहे हैं।

पांडे ने दावा किया कि यह एक ऐसी वसूली है जो प्रकृति प्रेमियों को इन प्राचीन स्थलों में घूमने के लिए हतोत्साहित करेगी। पांडे ने इस बारे में पूछे जाने पर बताया कि वह जब भी नैनीताल में होते हैं, इन स्थानों की ट्रैकिंग पर जाते हैं । उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर वह राज्य सरकार के अधिकारियों से बात करेंगे। पूर्व मुख्य सचिव ने कहा कि इन स्थानों पर वैसे ही बहुत सीमित लोग जाते हैं।

उन्होंने कहा कि ‘चाइना पीक’ के लिए ट्रेक इतना मुश्किल है कि हर कोई वहां जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाता। संपर्क किए जाने पर नैनीताल के वन प्रभागीय अधिकारी चंद्रशेखर जोशी ने कहा कि विभाग ने इन स्थलों पर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए वहां आने वालों पर प्रवेश शुल्क लगाया है। उन्होंने कहा, “हम इन स्थानों से कूड़ा और प्लास्टिक इकट्ठा कर रहे हैं। लोगों की शिकायत है कि इन क्षेत्रों में बहुत सारा कूड़ा और प्लास्टिक है । इन जगहों के बेहतर प्रबंधन के लिए हमने टिकट लगाया है।”

टॅग्स :उत्तराखण्डपुष्कर सिंह धामी
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो