लाइव न्यूज़ :

नगालैंड विधानसभा ने 2021-22 के लिये 22,817 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: February 19, 2021 23:08 IST

Open in App

कोहिमा, 19 फरवरी नगालैंड विधानसभा ने शुक्रवार को ध्वनि मत से 2021-22 के लिये 22,817 करोड़ रुपये का बजट पारित कर दिया।मुख्यमंत्री नीफियू रियो ने बृहस्पतिवार को सदन में 2679.46 करोड़ रुपये के घाटे का बजट पेश किया था।

रियो वित्त विभाग का प्रभार भी संभालते हैं।

एक दिन की बहस के बाद बजट शुक्रवार को सदन में पारित हो गया। विपक्षी एनपीएफ विधायकों अमेनबा यादन, मोआतोशी जमीर और यिताचु ने मत्स्य और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को लेकर आपत्ति जाहिर की।

हालांकि, रियो और स्वास्थ्य मंत्री एस पंगनु फोम ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार संबंधित विभागों के साथ इस मामले को उठायेगी। इसके बाद आपत्तियों को वापस ले लिया गया।

विधानसभा ने नगालैंड राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबंधन (संशोधन) विधेयक 2021 समेत चार अन्य विधेयकों को भी पारित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार