लाइव न्यूज़ :

नाबार्ड का अनुमान, 2022-23 में असम की ऋण क्षमता 36,292 करोड़ रुपये रहेगी

By भाषा | Updated: December 11, 2021 15:12 IST

Open in App

गुवाहटी, 11 दिसंबर राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए असम की ऋण क्षमता 36,292 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि असम की ऋण क्षमता में 12 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है।

नाबार्ड की तरफ से वित्त वर्ष 2022-23 के लिए जारी ‘राज्य केंद्रित दस्तावेज’ रिपोर्ट के अनुसार, कुल अनुमानित ऋण क्षमता का लगभग 52 प्रतिशत कृषि और संबद्ध गतिविधियों के लिए है। वही नाबार्ड का कहना है कि राज्य की ऋण क्षमता में सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यम एमएसएमई) क्षेत्र की 36 प्रतिशत हिस्सेदारी रहेगी।

अधिकारी ने बताया कि इसके आधार पर ही वित्त वर्ष 2022-23 के लिए वित्तीय संस्थानों द्वारा प्राथमिकता क्षेत्र को ऋण के लिए वार्षिक योजना तैयार की जाएगी।

रिपोर्ट के अनुसार, कुल मिलाकर कृषि और इससे जुड़ी गतिविधियों के लिए 18,755 करोड़ रुपये की ऋण क्षमता का अनुमान है।

वही एमएसएमई क्षेत्र के लिए 12,952 करोड़ रुपये, असंगठित क्षेत्र के लिए 1,388 करोड़ रुपये और आवास, शिक्षा तथा अन्य क्षेत्रों के लिए 3,197 करोड़ रुपये की ऋण क्षमता का अनुमान है।

नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक बैजू कुरूप ने कहा कि हाल ही में एक संगोष्ठी आयोजित की गई थी, जिसमें जमीनी स्तर पर ऋण की मांग पर विचार किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर