लाइव न्यूज़ :

पेंशन समीक्षा की मांग को लेकर नाबार्ड के कर्मचारियों की हड़ताल

By भाषा | Updated: March 30, 2021 14:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 मार्च नाबार्ड के अधिकारियों, कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारी ने दो दशक से लंबित पेंशन समीक्षा की मांग को लेकर मंगलवार को एक दिन की हड़ताल की।

कृषि एवं ग्रामीण विकास के लिए राष्ट्रीय बैंक (नाबार्ड) एक शीर्ष कृषि वित्त संस्थान है, जिसकी स्थापना 1981 में संसद के एक अधिनियम के तहत हुई थी।

नाबार्ड के सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने ‘यूनाइटेड फोरम ऑफ ऑफिसर्स, एम्प्लॉइज एंड रिटायर ऑफ नाबार्ड’ (यूएफओईआरएन) के बैनर तले हड़ताल की।

इन कर्मचारियों के पेंशन की समीक्षा 2001 से लंबित है। आरबीआई के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए 2012 में पेंशन को संशोधित किया गया था, लेकिन वित्त मंत्रालय को नाबार्ड के मुद्दे पर अभी निर्णय करना है।

फोरम ने एक बयान में कहा कि उनकी मांगों में 20 साल की सेवा के बाद पूर्ण पेंशन, अंतिम वेतन या पिछले 10 वर्षों में मिले औसतन वेतन, में जो अधिक हो, उसके आधार पर वेतन की गणना और प्रत्येक वेतन समीक्षा के साथ पेंशन में बढ़ोतरी शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर