लाइव न्यूज़ :

एन चंद्रशेखरन अगले पांच साल तक बने रहेंगे TATA संस के अध्यक्ष, बोर्ड ने दी मंजूरी

By रुस्तम राणा | Updated: February 11, 2022 15:59 IST

टाटा संस ने एक बयान में कहा कि रतन टाटा ने चंद्रशेखरन के नेतृत्व में टाटा समूह की प्रगति और प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त किया है।

Open in App
ठळक मुद्देइस पद के लिए साल 2017 में नियुक्त हुए थे एन चंद्रशेखरनबोर्ड ने टाटा की सिफारिश बाद उनके कार्यकाल को बढ़ाया

मुंबई:टाटा संस के अध्यक्ष के रूप एन चंद्रशेखरन को अगले पांच साल के लिए फिर से नियुक्त किया गया है। बॉम्बे हाउस में आज हुई एक बोर्ड बैठक ने इसकी पुष्टि की है। बोर्ड की बैठक में विशेष तौर पर रतन टाटा को आमंत्रित किया गया था। उन्होंने एन चंद्रशेखरन के नेतृत्व में टाटा समूह की प्रगति और प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त किया। रतन टाटा के सिफारिश पर उनके कार्यकाल को और पांच साल के लिए बढ़ा दिया गया है।

साल 2017 में नियुक्त हुए एन चंद्रशेखरन

बता दें कि टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के पद से हटाए जाने के कुछ महीने बाद चंद्रशेखरन को बोर्ड ने जनवरी 2017 में टाटा संस का अध्यक्ष नियुक्त किया था। उनकी नियुक्ति के बाद से समूह ने कई इकाइयों के विलय से लेकर डिजिटल संपत्तियों के अधिग्रहण तक और अपने नवीनतम कदम, एयर इंडिया में एक बड़ा बदलाव देखा है। 

रतन टाटा हैं उनके प्रदर्शन से संतुष्ट

बोर्ड ने समूह के पिछले पांच वर्षों के प्रदर्शन की समीक्षा की और चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर विचार किया और शुक्रवार को हुई बैठक पर अपने इस फैसले पर मुहर भी लगाई। टाटा संस ने एक बयान में कहा कि रतन टाटा ने चंद्रशेखरन के नेतृत्व में टाटा समूह की प्रगति और प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त किया।

बोर्ड ने टाटा की सिफारिश बाद उनके कार्यकाल को बढ़ाया

बयान में कहा गया है, "उन्होंने (रतन टाटा) सिफारिश की कि चंद्रशेखरन के कार्यकाल को और पांच साल की अवधि के लिए नवीनीकृत किया जाए।" "बोर्ड के सदस्यों ने कार्यकारी अध्यक्ष के प्रदर्शन की सराहना की और सर्वसम्मति से अगले पांच वर्षों के लिए कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में श्री एन चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दी।"

टाटा संस प्रमुख निवेश होल्डिंग कंपनी और टाटा कंपनियों की प्रमोटर है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में टाटा कंपनियों का कुल राजस्व 103 अरब डॉलर था। ये कंपनियां सामूहिक रूप से 8,00,000 से अधिक लोगों को रोजगार देती हैं।

टॅग्स :टाटा संसरतन टाटाTata group
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारAhmedabad plane crash: विमान दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को एक करोड़ रुपये देगा टाटा समूह

कारोबारAir India: बीमार एयर इंडिया को बड़ी सर्जरी की जरूरत?, घाटा बढ़ते-बढ़ते 70000 करोड़ रु.

भारतमनमोहन सिंह, रतन टाटा, जाकिर हुसैन, अमीन सयानी, श्याम बेनेगल और बुद्धदेव भट्टाचार्य?, देश ने सच्चे सपूत को खो दिया, मशहूर हस्तियों ने दुनिया को अलविदा कहा, देखें लिस्ट

कारोबारटाटा सन्स पर सार्वजनिक लिस्टिंग से बचने का आरोप?, आरबीआई को कानूनी नोटिस!, जानिए क्या है पूरा माजरा

कारोबारPM Narendra Modi pays heartfelt tribute to Ratan Tata: भारत ने महान सपूत को खो दिया...अमूल्य रत्न को खो दिया?, पीएम मोदी ने किया याद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIndiGo Crisis: 7 दिसंबर रात 8 बजे तक सभी यात्रियों को तत्काल पैसा वापस करो?, मोदी सरकार ने दिया आदेश, छूटे हुए सभी सामान अगले 48 घंटों के भीतर पहुंचाओ

कारोबारIndiGo Crisis: 1000 से अधिक विमान कैंसिल?, रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी राहत, कई स्पेशल ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, जानिए टाइम टेबल

कारोबारईपीसी क्षेत्रः 2030 तक 2.5 करोड़ से अधिक नौकरी?, 2020 के बाद से भर्ती मांग में 51 प्रतिशत की वृद्धि

कारोबारIndiGo Crisis: हवाई किराए मनमानी पर सख्ती, केंद्र सरकार का एक्शन, सभी रूट पर कैप?

कारोबारसवाल है कि साइबर हमला किया किसने था ?