लाइव न्यूज़ :

कोविड- 19 की जांच सुविधा वाले 50 वाहन देशभर में तैनात करेगी माईलैब

By भाषा | Updated: April 23, 2021 15:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल पुणे स्थित नैदानिक कंपनी माइलैब डिस्कवरी सोल्यूशंस ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस परीक्षण के लिये उसकी देशभर में 50 वाहन उतारने की योजना है। ये वाहन बड़ी संख्या में कोविड- 19 की जांच सुविधा से लैस होंगे।

ये परीक्षणशालायें आईसीएमआर से मंजूरी प्राप्त तथा एनएबीएल से प्रमाणित होंगी।

देशभर में कोविड- 19 के बढ़ते मामलों और आरटी- पीसीआर परीक्षण के मामलों को देखते हुये कंपनी ने यह फैसला किया है।

माईलैब ने एक वक्तव्य में कहा कि ये प्रयोगशालायें आटोमेटिक कम्पैक्ट एक्सएल मशीनों से सुसज्जित होंगी जिसमें सामान्य परीक्षणसुविधा के मुकाबले तीन गुना तेजी से जांच हो सकती है। इनमें परीक्षण के साथ ही उसका प्रसंस्करण और रखरखाव भी होता रहता है।’’

कंपनी का कहना है कि इसमें प्रत्येक मोबाइल लैब प्रतिदिन डेढ हजार से लेकर तीन हजार परीक्षण करने में सक्षम होगी। कंपनी ने मुंबई में पहले ही दो लैब चालू कर दीं हैं, तीन और परीक्षण लैब इसी सप्ताह काम करने लगेंगी। ये तीन लैब पुणे, मुंबई और गोवा में शुरू होंगी।

माइलैब डिस्कवरी साल्यूशंस के प्रबंध निदेशक हसमुख रावल ने कहा, ‘‘परीक्षण का काम अब लोगों तक पहुंचना चाहिये .... अगले कुछ सप्ताह में हम इसके लिये 50 वाहन तैनात करने जा रहे हैं, जहां भी इनकी जरूरत होगी पूरे देश में इन्हें तैनात किया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

क्रिकेट15 गेंदों में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने CSK के गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर