लाइव न्यूज़ :

सरसों की आवक कम होने से सरसों पूर्ववत, बाकी तेल-तिलहनों में गिरावट

By भाषा | Updated: July 28, 2021 18:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जुलाई विदेशी बाजारों में मिले जुले के रुख के बीच स्थानीय तेल-तिलहन बाजार में बुधवार को सरसों, सोयाबीन और सीपीओ सहित विभिन्न खाद्य तेल तिलहनों के भाव गिरावट के रुख के साथ बंद हुए।

बाजार सूत्रों ने बताया कि शिकॉगो एक्सचेंज में 0.5 प्रतिशत की तेजी रही जबकि मलेशिया एक्सचेंज में 2.8 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली।

उन्होंने कहा कि मंडियों में सरसों की आवक बेहद कम है। देश भर की मंडियों में सरसों की जो आवक प्रतिदिन लगभग ढाई लाख बोरी की थी वह घटकर दो - सवा दो लाख बोरी रह गई है। किसानों के अलावा और किसी के पास सरसों नहीं है। उन्होंने कहा कि सरसों की अगली फसल आने में लगभग सात महीने हैं और आगामी त्यौहारों के देखते हुए सहकारी संस्था, हाफेड को बाजार भाव पर अभी सरसों की खरीद कर स्टॉक बना लेना चाहिये जो दीवाली के समय काम आयेगा।

उन्होंने कहा कि सरसों की मांग प्रतिदिन करीब साढ़े तीन - चार लाख बोरी की है जबकि मंडियों में इसकी आवक दो - सवा दो लाख बोरी की ही है। इसके अलावा सरसों में किसी अन्य तेल के सम्मिश्रण करने से लगी रोक को कड़ाई से लागू करने के लिए खाद्य नियामक, एफएसएसएआई नियमित तौर पर बाजार से नमूनों की जांच में लगी है।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 7,675 - 7,725 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 5,895 - 6,040 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 14,400 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,220 - 2,350 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 15,320 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,505 -2,555 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,605 - 2,715 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 15,000 - 17,500 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,000 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 14,900 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 13,520 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,760 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 14,500 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,500 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार