लाइव न्यूज़ :

मुरूगप्पा समूह ने सीजी पावर में बहुलांश हिस्सेदारी हासिल की

By भाषा | Updated: November 26, 2020 22:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 नवंबर चेन्नई के मुरुगप्पा समूह ने घोटाले से प्रभावित सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सोल्यूशंस में बहुलांश हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है।

मुरुगप्पा समूह इस अधिग्रहीत कंपनी में 700 करोड़ रुपये की पूंजी डाल रहा है और इसके निदेशक मंडल में अपने छह प्रतिनिधि नियुक्त किए हैं। समूह ने वेल्लयन सुब्बैया को कंपनी का चेयरमैन बनाया है।

सीजी पावर ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी के निदेशक मंडल ने बृहस्पतिवार को 2 रुपये प्रति शेयर के भाव वाले 64.25 करोड़ इक्विटी शेयर प्रीमियम समेत 8.56 रुपये प्रति इक्विटी के हिसाब से ट्यूब इनवेस्टमेंट्स ऑफ इंडिया लि. (टीआईआई) को जारी किये। यह हस्तांतरण कुल 550 करोड़ रुपये का बैठता है।

टीआईआई मुरूगप्पा समूह की कंपनी है। सुब्बैया इस समय इसके प्रबंध निदेशक हैं।

इसके अलावा टीआईआई को 150 करोड़ रुपये के 1.52 करोड़ वारंट जारी किये गये हैं।

सीजी पावर के अनुसार, ‘‘प्रतिभूतियों के अबंटन के बाद टीआईआई ने कंपनी में नियंत्रणकारी हिस्सेदारी हासिल कर ली है। उसके पास कंपनी की चुकता शेयर पूंजी की 50.62 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।

वारंट को इक्विटी में तब्दील करने पर टीआईआई की वास्तव में 56.61 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।

टीआईआई ने शेयर बाजार को दी अलग से सूचना में कहा, ‘‘26 नवंबर, 2020 से कंपनी ट्यूब इनवेस्टमेंट्स ऑफ इंडिया लि. सीजी पावर की प्रवर्तक कंपनी होगी। इसके अनुसार सीजी पावर के निदेशक मंडल को पुनर्गठित किया गया है।’’

सीजी पावर ने पिछले साल अगस्त में कहा था कि उसके निदशक मंडल ने खातों में संदिग्ध लेन-देन समेत बड़े पैमाने पर अनियमितताएं पायी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

क्रिकेट15 गेंदों में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने CSK के गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर