लाइव न्यूज़ :

मुंबईः होटल और रेस्तरां क्षेत्र में पिछले एक वर्ष में नौकरी की मांग 60 प्रतिशत बढ़ी, कोविड महामारी के बाद प्रतिबंध हटने के साथ यात्रा में आई तेजी, देखें महानगरों की लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 28, 2023 22:09 IST

वेबसाइट इन्डीड ने एक रिपोर्ट में कहा कि रोजगार देने वालों की तरफ से नौकरी के विज्ञापन देने के मामले में पिछले एक साल में लगभग 60 प्रतिशत वृद्धि हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देआंकड़ा होटल, रेस्तरां उद्योग में सुधार के संकेत देता है। मार्च, 2022 से मार्च, 2023 के बीच के आंकड़ों के विश्लेषण पर आधारित है।पिछले साल से 20.37 प्रतिशत वृद्धि के साथ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सबसे आगे है।

मुंबईः होटल, रेस्तरां एवं संबंधित क्षेत्र में पिछले एक वर्ष में नौकरी की मांग 60 प्रतिशत बढ़ गई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, इसका प्रमुख कारण कोविड महामारी के बाद प्रतिबंध हटने के साथ यात्रा में आई तेजी है। नौकरियों के बारे में जानकारी देने वाली वेबसाइट इन्डीड ने एक रिपोर्ट में कहा कि रोजगार देने वालों की तरफ से नौकरी के विज्ञापन देने के मामले में पिछले एक साल में लगभग 60 प्रतिशत वृद्धि हुई है।

यह आंकड़ा होटल, रेस्तरां उद्योग में सुधार के संकेत देता है। शुक्रवार को जारी रिपोर्ट इन्डीड मंच पर उपलब्ध मार्च, 2022 से मार्च, 2023 के बीच के आंकड़ों के विश्लेषण पर आधारित है। होटल-रेस्तरां क्षेत्र में नौकरी देने के मामले में पिछले साल से 20.37 प्रतिशत वृद्धि के साथ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सबसे आगे है।

इसके बाद मुंबई और फिर बेंगलुरु का स्थान है। आंकड़ों के अनुसार, अंतरराज्यीय परिवहन बढ़ने के साथ ही होटल-रेस्तरां क्षेत्र में नौकरी के अवसरों की बढ़ती मांग भी जारी है। इन्डीड इंडिया एंड सिंगापुर करियर एक्सपर्ट सौमित्र चंद ने कहा, “कोविड महामारी के बाद से होटल-रेस्तरां उद्योग शायद सबसे प्रभावित क्षेत्रों में से एक था।

यात्रा और पर्यटन फिर से बढ़ने के साथ इस क्षेत्र की प्रगति प्रभावशाली रही है क्योंकि यह तीव्र गति से बढ़ रहा है।” रिपोर्ट के अनुसार, इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा नौकरियों में उछाल होटल प्रबंधक और यात्रा सलाहकारों के पदों पर आई, जिसके बाद रिजार्ट प्रबंधकों और यात्रा एजेंट की नौकरियां हैं।

टॅग्स :दिल्लीमुंबईकोलकाताबेंगलुरुनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी