कारोबारी ने मुंबई में खरीदा एक हजार एक करोड़ रुपये का बंगला, 30 करोड़ स्टाम्प ड्यूटी के लग गए

By सतीश कुमार सिंह | Published: April 5, 2021 02:14 PM2021-04-05T14:14:04+5:302021-04-05T14:15:14+5:30

अरबपति निवेशक और DMart के संस्थापक राधाकिशन दमानी ने अपने भाई गोपीकिशन दमानी के साथ दक्षिण मुंबई के मालाबार हिल में 1,001 करोड़ रुपये का घर खरीदा है।

mumbai dmarts radhakishan damani buys rs 1001 crore bungalow malabar hill property | कारोबारी ने मुंबई में खरीदा एक हजार एक करोड़ रुपये का बंगला, 30 करोड़ स्टाम्प ड्यूटी के लग गए

दमानी और उनके भाई वर्तमान में दक्षिण मुंबई के अल्टामाउंट रोड, पृथ्वी अपार्टमेंट में रहते हैं। (file photo)

Highlightsराधाकिशन दमानी 14.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ आठवें सबसे अमीर भारतीय थे।रिलायंस के मुकेश अंबानी वर्तमान में 85 मिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ सबसे अमीर भारतीय हैं।बंगला मुंबई के सबसे महंगे इलाके मलाबार हिल के नारायण दाभोलकर मार्ग पर स्थित है।

मुंबईः डीमार्ट के संस्थापक राधाकिशन दमानी ने दक्षिण मुंबई में 1001 करोड़ की संपत्ति खरीदी है। दमानी कई दिन से काफी चर्चा में हैं।

दमानी ने संपत्ति अपने भाई गोपीकिशन दमानी के साथ खरीदी है। देश के सबसे महंगे घरों में से एक बताया जा रहा है। यह दक्षिण मुंबई के मालाबार हिल क्षेत्र में नारायण दाभोलकर रोड पर स्थित है। मधुकुंज नामक यह बंगला 61,916.3 वर्ग फीट में है। दो मंजिला बंगला है।

संपत्ति का बाजार मूल्य  724 करोड़

अब तक यह संपत्ति किसी मेहता परिवार की थी। दस्तावेजों के अनुसार संपत्ति का बाजार मूल्य  724 करोड़ है। इस सबसे महंगे बंगले की रजिस्ट्री 31 मार्च को हुई। दमानी ने 30.03 करोड़ की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया है। दमानी और उनके भाई वर्तमान में दक्षिण मुंबई के अल्टामाउंट रोड, पृथ्वी अपार्टमेंट में रहते हैं।

मधुकुंज नामक यह बंगला 1.4 एकड़ में स्थित है

यह बंगला मुंबई के सबसे महंगे इलाके मलाबार हिल के नारायण दाभोलकर मार्ग पर स्थित है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के सरकारी निवास से चंद कदमों की दूरी पर स्थित मधुकुंज नामक यह बंगला 1.4 एकड़ में स्थित है। एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड भारत में खुदरा स्टोरों की DMart श्रृंखला चलाता है।

राधाकिशन दमानी मॉन्डलेज से खरीदे थे 8 एकड़ का प्लॉट

कारोबारी और डी-मार्ट के संस्थापक राधाकिशन दमानी मॉन्डलेज इंडिया से ठाणे में आठ एकड़ जमीन खरीदे थे। मॉन्डलेज इंडिया को पहले कैडबरी इंडिया के नाम से जाना जाता था। यह डील 250 करोड़ रुपए में हुई थी। यह प्लॉट ठाणे की प्रमुख जगहों में से एक पोखरण रोड 1 पर स्थित है।

Web Title: mumbai dmarts radhakishan damani buys rs 1001 crore bungalow malabar hill property

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे