लाइव न्यूज़ :

मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्री ने छुआ नया रिकॉर्ड, 600 दिन बाद M-Cap पहुंचा 20 लाख करोड़ के पार

By आकाश चौरसिया | Updated: February 13, 2024 13:29 IST

यहां ये जानना जरुरी है कि मार्केट में आने के बाद कंपनी ने कैसा परफॉर्म किया और अब तक कितनी ग्रोथ कर ली है। आइए आपको एक-एक कंपनी के रिकॉर्ड बताते हैं। कंपनी का अगस्त, 2005 में मार्केट कैप सिर्फ 1 लाख करोड़ रुपए ही था, फिर अप्रैल, 2007 में बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देरिलायंस इंडस्ट्री ने 20 लाख करोड़ रुपए का अब तक किया व्यापारमुकेश अंबानी की कंपनी ने 600 दिनों बाद लगाई 5 लाख करोड़ रुपए की लंबी छलांगमार्केट में काम करे रहे ब्रोकरेज ने कहा ये रिलायंस निवेशकों के लिए अच्छे संकेत

नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री का मंगलवार को मार्केट कैप 20 लाख करोड़ रुपए से अधिक जा पहंचा है। साथ ही कंपनी के शेयरों में इस साल 14 फीसदी की बढ़त भी हो गई है। दूसरी तरफ शेयर बाजार के 30 अंको वाले सेंसक्स में कंपनी के एक शेयर की कीमत 2,942 रुपए जा पहुंची और इंट्राडे में यह 1.8 फीसदी की बढ़ी। यह आज सुबह 11 बजे तक 2,957 रुपए के आंकड़ें पर मौजूद थी। 

यहां ये जानना जरुरी है कि मार्केट में आने के बाद कंपनी ने कैसा परफॉर्म किया और अब तक कितनी ग्रोथ कर ली है। आइए आपको एक-एक कंपनी के रिकॉर्ड बताते हैं। कंपनी का अगस्त, 2005 में मार्केट कैप सिर्फ 1 लाख करोड़ रुपए ही था, फिर अप्रैल, 2007 में बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए हो गया और अक्टूबर, 2007 में ही रिलायंस की कुल बाजार कीमत 4 लाख करोड़ रुपए हो गई। इसके बाद फिर 5 लाख करोड़ रुपए का मार्केट में कारोबार करने के लिए कंपनी को अगले 10 सालों यानी 2017 तक इंतजार करना पड़ा।

कंपनी का नवंबर, 2019 में 10 लाख करोड़ रुपए हो गया था और सितंबर, 2021 में बाजार की कुल बाजार वैल्यू 15 लाख करोड़ रुपए पर जा पहुंचा था। सबसे अच्छी बात ये रही कि 600 दिनों बाद 20 लाख करोड़ रुपए के बड़े आंकड़ों को रिलायंस ने काफी जल्द पार कर लिया।    

कंपनी के जनवरी, 2024 में स्टॉक सिर्फ 10.4 फीसद बढ़े थे, लेकिन फरवरी में लगभग 4 फीसदी चढ़ गया। कई ब्रोक्रेज कंपनियों ने इसे अच्छा संकेत रूप में लिया और उम्मीद जताई कि आगे भी कंपनी अच्छा करेगी। ब्रोकरेज बर्नस्टीन के मुताबिक, खुदरा और दूरसंचार क्षेत्रों द्वारा संचालित कंपनियां वित्त वर्ष 2026 के अंत तक कर्मचारी पेंशन योजना वृद्धि में 20 फीसद की मजबूत चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर के आंकड़ों को छूने में कामयाब होंगी। 5जी सेवा आने के बाद टेलीकॉम सेक्टर का फोकस अगले 3 सालों में जियो के लिए 15 फीसदी चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर राजस्व प्राप्त करने की उम्मीद है।

टॅग्स :Reliance Industriesमुकेश अंबानीmukesh ambani
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारJeyandran Venugopal: फ्लिपकार्ट के पूर्व एग्जीक्यूटिव जयंद्रन वेणुगोपाल रिलायंस रिटेल वेंचर्स के बने सीईओ

कारोबार1400 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां कुर्क, रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी और कंपनियों पर शिकंजा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम