लाइव न्यूज़ :

भारतीय अरबपतियों का दुनिया में डंका, चीनी कारोबारियों को पीछे छोड़ मुकेश अंबानी और गौतम अडानी एशिया में सबसे अमीर

By अभिषेक पारीक | Updated: June 13, 2021 21:01 IST

वैश्विक स्तर पर भारतीय कारोबारियों का डंका बज रहा है। चीन के कारोबारियों को पीछे छोड़ते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और अडानी ग्रुप के संस्थापक गौतम अडानी एशिया के सबसे अमीर कारोबारी बन गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएशिया में मुकेश अंबानी और गौतम अडानी सबसे अमीर शख्स बन गए हैं।  ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार अंबानी दुनिया के 12वें सबसे अमीर शख्स हैं। अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं।

कोरोना काल में कारोबार ठप होने के बावजूद वैश्विक स्तर पर भारतीय कारोबारियों का डंका बज रहा है। चीन के कारोबारियों को पीछे छोड़ते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और अडानी ग्रुप के संस्थापक गौतम अडानी एशिया के सबसे अमीर कारोबारी बन गए हैं। जैक मा और झोंग शानशेन जैसे चीन के बड़े उद्योगपति पीछे छूट गए हैं। इसके साथ ही आईआरएल बाजार पूंजीकरण के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। वहीं गौतम अडानी ने अपने कारोबार को बहुत ही तेजी से बढ़ाया है। 

ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार, मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे अमीर लोगों की फेहरिस्त में बारहवें पायदान पर पहुंच गए हैं। उनकी दौलत बढ़कर 84 अरब डॉलर से ज्यादा हो चुकी है। अंबानी की दौलत में आश्चर्यजनक रूप से साल 2021 में 7.62 अरब डॉलर की बढोतरी दर्ज की गई है। 

इसके साथ ही गौतम अडानी दुनिया के 14वें सबसे अधिक अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उनकी दौलत 77 अरब डॉलर को पार कर गई है। खास बात है कि इनमें से 43 अरब डॉलर की दौलत में इसी साल इजाफा हुआ है। पिछले कुछ वक्त में अडानी समूह के शेयरों में जबरदस्त इजाफा देखा गया है। 

शेयर बाजार का बड़ा हाथ

दोनों भारतीय कारोबारियों की दौलत में इजाफे के पीछे शेयर बाजार का बड़ा हाथ है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 12 फीसद का जबरदस्त उछाल देखा गया है। जिसके बाद कंपनी का शेयर 2,215.80 रुपए पर पहुंच गया है। रिलायंस इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों में 40 फीसद और नेटवर्क मीडिया एंड इंवेस्टमेंट का शेयर 45 फीसद बढ़ा है। जबकि अडानी ग्रुप का अडानी टोटल गैस का शेयर 335 फीसद चढ़ा है। वहीं अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर में 235 और अडानी ट्रांसमिशन के शेयर में 264 फीसद की बढोतरी हुई है। 

जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर शख्स

दुनिया के 100 सबसे अमीरों की सूची में अमेजन के जेफ बेजोस पहले स्थान पर हैं और उनकी दौलत 194 अरब डॉलर है। वहीं दूसरे स्थान पर एलवीएमएच के चीफ एग्जिक्यूटिव बर्नार्ड ऑर्नाल्ट 173 अरब डॉलर की दौलत के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं चीनी उद्योगपति जैक मा 27वें हैं।

टॅग्स :मुकेश अंबानीगौतम अदाणी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान वार के बीच खुशखबरी?,  प्राकृतिक गैस दाम 119.90 से घटाकर 82.95 रुपये प्रति घन मीटर?, 16 मार्च की सुबह 6 बजे से लागू

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारगौतम अदाणी की जीवन यात्रा बड़े सपने देखने वाले युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत?, पवार ने कहा-मुंबई आए और शून्य से की शुरुआत, आज व्यवसाय 23 राज्यों में फैला

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार