लाइव न्यूज़ :

मुहूर्त कारोबार: संवत 2077 की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर

By भाषा | Updated: November 14, 2020 20:40 IST

Open in App

मुंबई, 14 नवंबर हिंदू संवत 2077 के प्रथम दिन शनिवार को आयोजित विशेष मुहूर्त कारोबारी सत्र के दौरान घरेलू शेयर बाजारों ने रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ।

मुहूर्त कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 194.98 अंक या 0.45 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 43,637.98 अंक पर बंद हुआ। मुहूर्त कारोबार के दौरान यह अब तक की सर्वाधिक ऊंचाई 43,830.93 तक पहुंच गया था।

इसी तरह एनएसई निफ्टी 60.30 अंक या 0.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ अब तक से सबसे ऊंचे स्तर 12,780.25 पर बंद हुआ। मुहूर्त कारोबार के दौरान निफ्टी ने 12,828.70 के रिकॉर्ड स्तर को छुआ।

इस दौरान सेंसेक्स में भारती एयरटेल, टाटा स्टील, सन फार्मा, बजाज फिनसर्व, आईटीसी, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक और ओएनजीसी में 1.17 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली।

सिर्फ चार शेयर- पावरग्रिड, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट और बजाज फाइनेंस गिरकर बंद हुए।

कारोबारियों ने कहा कि निवेशकों ने संवत 2077 के पहले सत्र में अपनी नई किताबें खोलीं और ऐसे में खरीदारी देखने को मिली।

बीएसई के सभी क्षेत्रवार सूचकांक हरे निशान में बंद हुए और तेल तथा गैस, दूरसंचार, उद्योग, रियल्टी, टेक और ऊर्जा क्षेत्रों में खासतौर से खरीदारी देखने को मिली।

मुहूर्त कारोबार में बीएसई के स्मॉल-कैप सूचकांक में 0.84 फीसदी और मिडकैप सूचकांक में 0.62 फीसदी की बढ़त हुई।

घरेलू बाजार में पारंपरिक हिंदू कैलेंडर वर्ष की शुरुआत के मौके पर हर साल दिवाली के दिन एक घंटे के लिए मुहूर्त कारोबार का आयोजन किया जाता है।

संवत 2076 में बीएसई सेंसेक्स कु₨ल मिला कर 4,384.94 अंक या 11.22 प्रतिशत बढ़ा , जबकि निफ्टी में 1,136.05 अंक या 9.80 प्रतिशत की तेजी आई।

बीएसई और एनएसई सोमवार (16 नवंबर) को 'दिवाली बालीप्रतिपदा' के अवसर पर बंद रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वट्रंप के युद्धविराम ऐलान के चंद घंटों बाद ईरान का पलटवार, होर्मुज में कंटेनर जहाज पर की गोलीबारी

क्राइम अलर्टआंखों पर पट्टी बांधकर पहले किया प्रपोज, जिंदा जलाकर बनाई वीडियो, बेंगलुरु मर्डर केस में आरोपी महिला का चौंकाने वाला खुलासा

भारतदिल्ली के स्कूलों में बदले नियम, हीटवेव के चलते बाहर नहीं होगी मॉर्निंग असेंबली, नई गाइडलाइन्स जारी

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार की बरसी पर उमर अब्‍दुल्‍ला और मनोज सिंन्‍हा, बोले- "हम न भूलेंगे और न माफ करेंगे"

भारतपहलगाम हमले के एक साल: पीएम मोदी ने दी पीड़ितों को श्रद्धांजलि, कहा- "भारत न झुकेगा, न डरेगा"

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट