लाइव न्यूज़ :

एमपीईडीए ने समुद्री मतस्य अधिनियम में सुधार के लिए राज्यों से अपील की

By भाषा | Updated: November 25, 2020 13:15 IST

Open in App

कोलकाता, 25 नवंबर समुद्री निर्यात विकास प्राधिकरण (एमपीईडीए) ने समुद्री मतस्य अधिनियम में जरूरी सुधार के लिए राज्य सरकारों से अपील की है, ताकि अमेरिका द्वारा दो साल पहले लगाए गए प्रतिबंध को हटाने का रास्ता तैयार हो सके।

अमेरिका ने कछुआ संरक्षण के लिए भारत के अधिक जवाबदेह बनाने के लिए यह प्रतिबंध लगाया था।

अमेरिका द्वारा लगाए गए इस प्रतिबंध के चलते भारत से कुल झींगा निर्यात का 15 प्रतिशत हिस्सा प्रभावित हुआ।

भारत में कानून-व्यवस्था और मछली पकड़ने के नियम राज्यों के अधिकार क्षेत्र में आते हैं और स्थानीय सरकारों द्वारा नियंत्रित हैं।

एमपीईडीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि प्रतिबंध को हटाने के लिए बातचीत की प्रगति काफी अच्छी है और अब राज्य सरकारों को कछुआ संरक्षण के लिए बनाए गए नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अमेरिका चाहता है कि भारत और अधिक सख्त कानून बनाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान