लाइव न्यूज़ :

Sensex crashes: निवेशकों को लगा 7 लाख करोड़ रुपये का चूना, 10 साल की बड़ी गिरावट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 9, 2020 19:22 IST

दुनिया में लगतार फैल रहे कोरोना वायरस संक्रमण का आर्थिक गतिविधियों पर असर गहराने से भारत समेत दुनिया के शेयर बाजारों मे बड़ी गिरावट आयी व बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 1,941 अंक का गोता लगा गया कारोबार के दौरान सेंसेक्स में 2,467 अंक से अधिक की गिरावट के बाद बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में बड़ी गिरावट आयी।

Open in App
ठळक मुद्देसेंसेक्स पिछले बंद से 1,941.67 अंक यानी 5.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 35,634.95 अंक पर बंद हुआ।निफ्टी 538 अंक यानी 4.90 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,451.45 अंक पर बंद हुआ।

नई दिल्ली/मुंबईः घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को अंक के हिसाब में अबतक की सबसे बड़ी गिरावट से निवेशकों 7 लाख करोड़ रुपये की चपत लगी।

दुनिया में लगतार फैल रहे कोरोना वायरस संक्रमण का आर्थिक गतिविधियों पर असर गहराने से भारत समेत दुनिया के शेयर बाजारों मे बड़ी गिरावट आयी व बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 1,941 अंक का गोता लगा गया कारोबार के दौरान सेंसेक्स में 2,467 अंक से अधिक की गिरावट के बाद बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में बड़ी गिरावट आयी।

अंत में सेंसेक्स पिछले बंद से 1,941.67 अंक यानी 5.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 35,634.95 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 538 अंक यानी 4.90 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,451.45 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार में इस बड़ी गिरावट से निवेशकों को कारोबार के अंत में 6,84,277.65 करोड़ रुपये की चपत लगी और बाजार पूंजीकरण 1,37,46,946.76 करोड़ रुपये पर आ गया। बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण शुक्रवार को 1,44,31,224.41 करोड़ रुपये था।

सऊदी अरब का शेयर बाजार गिरा, अरामको का शेयर 10 प्रतिशत टूटा

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी सऊदी अरामको का शेयर सोमवार को 10 प्रतिशत टूटा। सऊदी अरब शेयर बाजार में शुरुआत के दौरान 9.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ कंपनी का शेयर नीचे आया। शेयर बाजारों में यह गिरावट तेल उत्पादक देशों के संगठन ओपेक और उसके सहयोगी देशों के बीच उत्पादन कटौती को लेकर सहमति नहीं बनने के कारण आयी है। इससे तेल कीमतें भी नीचे आयी है। 

टॅग्स :सेंसेक्सनिफ्टीइकॉनोमीमुंबईदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?