लाइव न्यूज़ :

बैंक ऑफ बड़ौदा, विजया बैंक और देना बैंक का विलय करेगी मोदी सरकार, जेटली ने बताई वजह

By आदित्य द्विवेदी | Updated: September 17, 2018 19:14 IST

वित्तीय सेवाओं के सचिव राजीव कुमार ने कहा कि देना बैंक, विजया बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा का विलय होने से यह देश का तीसरा सबसे बड़ा बैंक बन जाएगा। 

Open in App

नई दिल्ली, 17 सितंबरः मोदी सरकार ने बैंक ऑफ बड़ौदा, विजया बैंक और देना बैंक का विलय करने का बड़ा फैसला किया है। सोमवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की। जेटली ने कहा, 'पिछले कुछ सालों से सार्वजनिक बैंक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। 2008 से 2014 के दौरान अकूत लोन बांटे गए। मानों जैसे कल वापस करना ही नहीं होगा। इससे इकोनॉमी में अवरोध पैदा हुआ है।' उन्होंने कहा कि एनपीए का खेल पर्दे के पीछे हुआ इसलिए उस वक्त सही तस्वीर लोगों के सामने नहीं आई। गौरतलब है कि संचालन लागत के मुकाबले मुनाफा नहीं हो रहा इसलिए सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का विलय करना चाहती है।

वित्तीय सेवाओं के सचिव राजीव कुमार ने कहा कि देना बैंक, विजया बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा का विलय होने से यह देश का तीसरा सबसे बड़ा बैंक बन जाएगा। उन्होंने एक ट्वीट करके इसके फायदे गिनाए।

1. विलय से बना नया बैंक देश का तीसरा सबसे बड़ा बैंक होगा। 2. आर्थिक पैमानों पर यह मजबूत प्रतिस्पर्धी बैंक होगा। 3. इसमें तीनों बैंकों के नेटवर्क्स एक हो जाएंगे, डिपॉजिट्स पर लागत कम होगी और सब्सिडियरीज में सामंजस्य होगा। 4. इससे ग्राहकों की संख्या, बाजार तक पहुंच और संचालन कौशल में वृद्धि होगी। साथ ही, ग्राहकों को ज्यादा प्रॉडक्ट्स और बेहतर सेवा ऑफर किए जा सकेंगे। 5. विलय के बाद भी तीनों बैंकों के एंप्लॉयीज के हितों का संरक्षण किया जाएगा। 6. बैंकों की ब्रैंड इक्विटी सुरक्षित रहेगी। 7. तीनों बैंकों को फिनैकल सीबीएस प्लैटफॉर्म पर लाया जाएगा। 8. नए बैंक को पूंजी दी जाएगी।

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि हम दो बैंको को एक कमजोर बैंक के साथ विलय करने पर विचार कर रहे हैं। लेकिन इस बात का भी पूरा ध्यान रखेंगे कि इस दौरान ग्राहकों को दी जाने वाली सेवाओं पर कोई असर ना पड़े। ये फैसला ऑल्टरनेट मैकेनिज्म के तहत लिया गया है।

टॅग्स :बैंकिंगअरुण जेटलीबैंक ऑफ बड़ौदा(बीओबी)गैर निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारNew Rules 2026: बैंकिंग से लेकर ट्रेवल तक, ये 5 बदलाव जो हर भारतीय को जानना जरूरी

कारोबारBank Holiday: ईद-उल-फितर पर बैंक बंद रहेंगे या खुले? 20 और 21 मार्च के बैंक अवकाश पर बड़ी अपडेट, यहाँ देखें लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम