लाइव न्यूज़ :

मोदी का उद्योग जगत से देश को आत्मनिर्भर बनाने में हर संभव प्रयास करने का आह्वान

By भाषा | Updated: December 19, 2020 11:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्योग जगत से देश को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास करने का शनिवार को आह्वान किया। उन्होंने उद्योग जगत से लाभांश और कंपनी संचालन की सर्वश्रेष्ठ पद्वतियां अपनाने पर ध्यान देने के लिए भी कहा।

मोदी उद्योग मंडल एसोचैम के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

नए कृषि कानूनों को लेकर चल रहे किसान यूनियनों के आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि छह महीने पहले किये गये कृषि सुधारों से किसानों को लाभ मिलना शुरू हो गया है।

सरकार के सुधार कार्यक्रमों के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सरकार के आर्थिक सुधारों ने देश को लेकर वैश्विक धारणा बदली है। पहले लोग सोचते थे कि ‘भारत में क्यों’ (निवेश किया जाए) अब सोचते हैं कि ‘भारत में क्यों नहीं’ किया जाए।’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘उद्योग जगत को देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने चाहिए। हमारी चुनौती सिर्फ आत्मनिर्भरता ही नहीं है, बल्कि हम इस लक्ष्य को कितनी जल्दी हासिल करते हैं, ये भी महत्वपूर्ण है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज वो समय है, जब हमें योजना बनाने के साथ कदम भी उठाना है। हमें हर साल के, हर लक्ष्य को राष्ट्र निर्माण के एक बड़े लक्ष्य के साथ जोड़ना है।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार आत्मनिर्भर भारत के लिये विनिर्माण पर जोर दे रही है। विनिर्माण क्षेत्र को गति देने के लिये प्रोत्साहन दिये जा रहे हैं।

इसी के साथ उन्होंने उद्योग जगत से लाभांश और कंपनी संचालन की सर्वश्रेष्ठ पद्वतियां अपनाने का भी आह्वान किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

क्रिकेट15 गेंदों में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने CSK के गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर