लाइव न्यूज़ :

मोदी ने देश के विकास में टाटा समूह के योगदान को सराहा मोदी ने

By भाषा | Updated: December 19, 2020 14:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विकास में टाटा समूह के योगदान की शनिवार को सराहना की।

उद्योग मंडल एसोचैम के संस्थापना सप्ताह 2020 कार्यक्रम में मोदी ने कहा कि पिछले 100 साल में उद्योग चैंबर ने देश की आजादी के संघर्ष समेत भारत के विकास में कई उतार-चढ़ाव देखें होंगे।

टाटा समूह के मानद चेयरमैन रतन टाटा को ‘एसोचैम एंटरप्राइज ऑफ द सेंचुरी अवार्ड’ देने के बाद मोदी ने कहा, ‘‘ देश के विकास में टाटा समूह ने अहम भूमिका अदा की है।’’

टाटा को यह पुरस्कार देश की प्रगति में उनके योगदान के लिए दिया गया।

कार्यक्रम में रतन टाटा ने कोविड-19 महामारी जैसे मुश्किल समय में देश का नेतृत्व करने के लिए मोदी का धन्यवाद किया। साथ ही उद्योग को उनके मजबूत नेतृत्व का लाभ लेने की उम्मीद भी जतायी।

टाटा ने कहा, ‘‘ एक समय होगा जब असंतोष होगा, विरोध भी होगा, लेकिन आप उससे कभी भी भाग नहीं सकते। आप (जनता) लॉकडाउन चाहते थे, आपको लॉकडाउन मिला। आपने (मोदी) ने लोगों को कुछ मिनटों के लिए बत्तियां बंद करने और दिए जलाने के लिए प्रेरित किया। आपने इसे करके दिखाया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ यह कोई चमत्कार नहीं है, यह कोई दिखावा नहीं है। इसने देश को साथ लाने का काम किया और दिखाया कि हम आपके साथ खड़े हो सकते हैं और आपके द्वारा हमारे लिए तय किए गए लक्ष्यों को लेकर अपने कठिन प्रयास कर सकते हैं।’’

टाटा ने कहा, ‘‘ उद्योग के तौर पर अब यह हमारा काम है कि आपका (मोदी) का अनुसरण करें और आपके नेतृत्व का लाभ उठाएं जिसके बारे में मुझे विश्वास है कि हम करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर