लाइव न्यूज़ :

मोबाइल कंपनियों ने पीएलआई योजना के तहत दिसंबर 2020 तिमाही में 1,300 करोड़ रुपये निवेश किये

By भाषा | Updated: April 7, 2021 23:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अप्रैल वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत चयनित मोबाइल फोन बनाने वाले विनिर्माताओं ने 2020 की दिसंबर तिमाही में 1,300 करोड़ रुपये निवेश किये और 35,000 करोड़ रुपये मूल्य के सामान का उत्पादन किया।

बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के लिये पीएलआई योजना एक अप्रैल, 2020 को अधिसूचित की गयी। इसके तहत आधार वर्ष के बाद अगले पांच साल में बढ़ी हुई बिक्री पर 4 से 6 प्रतिशत का प्रोत्साहन दिया जाएगा।

सरकार ने योजना के तहत 16 प्रस्तावों का चयन किया। इसमें सैमसंग, फॉक्सकॉन होन हाई, राइजिंग स्टार, विस्ट्रोन और पेजाट्रोन शामिल हैं।

योजना के तहत जिन भारतीय कंपनियों का चयन किया गया, उनमें लावा, भगवती (माइक्रोमैक्स), यूटीएल, पैजेट इलेक्ट्रॉनिक्स और आप्टिमस इलेक्ट्रॉनिक्स शामिल हैं।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘तिमाही समीक्षा के तहत दिसंबर, 2020 को समाप्त तिमाही में योजना के परिचालन में आने के पहले पांच महीनों में चुनौतीपूर्ण समय के बावूजद आवेदनकर्ता कंपनियों ने योजना के तहत 35,000 करोड़ रुपये मूल्य के सामान का उत्पादन किया। इस दौरान करीब 22,000 अतिरिक्त रोजगार सृजित हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब