लाइव न्यूज़ :

Mission Amrit Sarovar: मिशन अमृत सरोवर के तहत लक्ष्य हासिल करने में पीछे 8 राज्य, जिले में कम से कम 75 जलाशयों का कायाकल्प करना, जानें कौन राज्य शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 19, 2023 18:46 IST

Mission Amrit Sarovar: मिशन के क्रियान्वयन में पीछे रहने वाले राज्य पश्चिम बंगाल, पंजाब, तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु, हरियाणा, बिहार और राजस्थान हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमिशन अमृत सरोवर का लक्ष्य हर जिले में कम से कम 75 जलाशयों का कायाकल्प करना है। 15 अगस्त तक 50,000 अमृत सरोवर बनाने का लक्ष्य था। 75 अमृत सरोवर बनाने के लक्ष्य को पूरा करने में पीछे हैं।

Mission Amrit Sarovar: देश में जलाशयों के कायाकल्प का अभियान मिशन अमृत सरोवर के तहत उद्देश्यों को पूरा करने में आठ राज्य पीछे हैं, जबकि राष्ट्रीय लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

बयान में कहा गया है कि मिशन के क्रियान्वयन में पीछे रहने वाले राज्य पश्चिम बंगाल, पंजाब, तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु, हरियाणा, बिहार और राजस्थान हैं। अप्रैल 2022 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए मिशन अमृत सरोवर का लक्ष्य हर जिले में कम से कम 75 जलाशयों का कायाकल्प करना है।

इसके तहत 15 अगस्त तक 50,000 अमृत सरोवर बनाने का लक्ष्य था। मई में मंत्रालय ने घोषणा की थी कि 50,071 अमृत सरोवर के निर्माण के साथ राष्ट्रीय लक्ष्य तय समय से पहले हासिल कर लिया गया। बयान में कहा गया है कि हालांकि पश्चिम बंगाल, पंजाब, तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु, हरियाणा, बिहार और राजस्थान प्रत्येक जिले में 75 अमृत सरोवर बनाने के लक्ष्य को पूरा करने में पीछे हैं।

बयान में कहा गया, ‘‘पश्चिम बंगाल, पंजाब, तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु, हरियाणा, बिहार और राजस्थान के कुछ जिले अभी लक्ष्य हासिल करने से पीछे हैं। इसके अलावा, अन्य राज्यों ने प्रत्येक जिले में 75 अमृत सरोवरों के जिला-स्तरीय लक्ष्य को प्राप्त करने के प्रयास किए हैं।’’ मंत्रालय के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, चिह्नित किए गए 1,12,277 अमृत सरोवरों में से 81,425 पर काम शुरू हो चुका है।

कुल 66,278 अमृत सरोवरों का निर्माण या कायाकल्प किया गया है। इस मिशन को सरकार के समग्र दृष्टिकोण के साथ क्रियान्वित किया जा रहा है, जिसमें आठ केंद्रीय मंत्रालय/विभाग भाग ले रहे हैं। इनमें ग्रामीण विकास विभाग, भूमि संसाधन विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल संसाधन विभाग, पंचायती राज मंत्रालय, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, रेल मंत्रालय, सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय शामिल हैं।

यह मिशन राज्यों और जिलों में राज्यों की अपनी योजनाओं के अलावा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, 15वें वित्त आयोग अनुदान, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पीएम-केएसवाई) की उप-योजनाओं जैसे वाटरशेड विकास घटक, हर खेत को पानी जैसी विभिन्न योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए कार्य करता है। मिशन इन प्रयासों के तहत नागरिक और गैर-सरकारी संसाधनों को जुटाने के लिए प्रोत्साहित करता है। 

टॅग्स :भारत सरकारबिहारपश्चिम बंगालहरियाणानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम