लाइव न्यूज़ :

एमजी मोटर ने विद्युत वाहन प्रौद्योगिकी पर अनुसंधान के लिए आईआईटी दिल्ली के साथ हाथ मिलाया

By भाषा | Updated: March 15, 2021 19:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 मार्च एमजी मोटर इंडिया ने सोमवार को कहा कि उसने इलेक्ट्रिक और ऑटोनोमस वाहनों की प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अनुसंधान के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), दिल्ली के साथ करार किया है।

कंपनी के बयान के मुताबिक आईआईटी, दिल्ली के वाहन-प्रौद्योगिकी केंद्र सेंटर फॉर आटोमोटिव रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी (कार्ट) के साथ यह करार संस्थान के नवप्रवर्तन एवं प्रौद्योगिकी हस्तांतरण न्यास (एफआईटीटी) के माध्यम से किया गया है। इसका लक्ष्य एमजी की पहल ‘केस’ को आगे बढ़ाना है। केस (सीएएसई) का उद्देश्य संपर्क के लिए स्वायत्त, साझा विद्युत वाहन प्रौद्योगकी के क्षेत्र को आगे बढ़ाना है।

पूर्व में एमजी ने आईआईटी दिल्ली के साथ कार की सीट पर सुरक्षा के क्षेत्र में एक वर्ष की परियोजना पर काम किया था। इसने संस्थान के साथ मिलकर विद्यार्थियों के लिए वाहनों और परिवहन प्रणालियों को सुरक्षित और पर्यावरण की दृष्टि से अपेक्षाकृत स्वच्छ बनाने के विषय पर हैकाथॉन आयोजित किया था।

एमजी ने पहली इंटरनेट इलेक्ट्रिक एसयूवी - एमजी जेडएस ईवी और पहली ऑटोनोमस लेवल-1 प्रीमियम एसयूवी - ग्लॉस्टर पेश की है, और उसका उद्देश्य भविष्य के ऑटोनोमस वाहनों के विकास के लिए रिसर्च का उपयोग करना है।

एमजी मोटर इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राजीव चाबा ने कहा, “ हमें विश्वास है कि यह पहल आईआईटी दिल्ली के छात्रों को शहर की स्थितियों में ऑटोनोमस टेक्नोलॉजी पर रिसर्च करने के लिए महत्वपूर्ण मूल्य प्रदान करेगी।”

आईआईटी दिल्ली का ऑटोमोटिव रिसर्च एंड ट्राइबोलॉजी केंद्र (कार्ट) सक्रिय रूप से बैटरी-चालित इलेक्ट्रिक वाहनों, हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहनों, स्टोरेज और वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों, ऑटोनोमस और कनेक्टेड वाहनों के क्षेत्रों में हाई-एंड रिसर्च और डेवलपमेंट का संचालन करने में भाग लेता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस