लाइव न्यूज़ :

मारुति सुजुकी अप्रैल से बढ़ाएगी वाहनों के दाम

By भाषा | Updated: March 22, 2021 22:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 मार्च कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने सोमवार को कहा कि वह कच्चे माल की लागत बढ़ने के कारण उसकी भरपाई के लिये अगले महीने से अपने सभी मॉडल के दाम बढ़ाएगी।

कंपनी ने कहा कि कीमत बढ़ोतरी देश में उसके सभी मॉडल पर लागू होगी।

एमएसआई के कार्यकारी निदेशक (बिक्री और विपणन) शशांक श्रीवास्तव ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘उत्सर्जन मानदंडों को लेकर नियम पिछले साल अप्रैल से अमल में हैं। इसको लेकर कई सारी लागतें जुड़ी हैं। हमने कीकमत बढ़ाने पर विचार किया था लेकिन पिछले साल बाजार की स्थिति अच्छी नहीं थी, अत: हम उस समय दाम नहीं बढ़ा सके।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन अब कच्चे माल खासकर इस्पात, प्लस्टिक और दुलर्भ धातुओं की लागत काफी बढ़ गयी है।’’

श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘हम महामारी के बाद मांग को गति देने की कोशिश कर रहे थे और यही कारण था कि हमने जनवरी में कीमत वृद्धि कम की। उस समय यह भी सोच थी कि कच्चे माल की लागत ऊंची नहीं रहेगी और इसमें गिरावट आएगी। लेकिन अब जो अनुमान है, उसके अनुसार कीमत अगले कुछ तिमाहियों तक ऊंची बनी रहेगी। इसीलिए न चाहते हुए भी हमने कीमत बढ़ाने का फैसला किया।’’

उन्होंने कहा कि दाम में वृद्धि मॉडल पर निर्भर करेगी।

इससे पहले, मारुति सुजुकी ने इस साल 18 जनवरी को लागत में वृद्धि का हवाला देते हुए चुनिंदा मॉडल पर दाम 34,000 रुपये तक बढ़ाने की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो