लाइव न्यूज़ :

मारुति ने मासिक शुल्क पर नया वाहन देने के कार्यक्रम ‘सब्स्क्राइब’ का चार और शहरों में विस्तार किया

By भाषा | Updated: November 24, 2020 12:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 नवंबर देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने अपने वाहन सब्स्क्रिप्शन कार्यक्रम ‘मारुति सुजुकी सब्स्क्राइब’ का विस्तार चार और शहरों में करने की घोषणा की है। कंपनी ने मंगलवार को कहा कि अब इस कार्यक्रम का विस्तार मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद और गांधीनगर शहरों में किया जा रहा है। कंपनी की योजना अगले तीन साल में देश के 60 शहरों में इस कार्यक्रम का विस्तार करने की है।

इससे पहले कंपनी ने ‘मारुति सुजुकी सब्स्क्राइब कार्यक्रम दिल्ली- एनसीआर, बेंगलुरु, हैदराबाद और पुणे में शुरू किया था।

कंपनी ने बयान में कहा कि इस कार्यक्रम का विस्तार चार और शहरों मुंबई (नवी मुंबई और ठाणे सहित), चेन्नई, अहमदाबाद और गांधीनगर में किया जा रहा है।

कंपनी ने कहा कि उसने इसके लिए ओरिक्स कॉरपोरेशन, जापान की अनुषंगी ओरिक्स ऑटो इन्फ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज इंडिया के साथ गठजोड़ किया है।

कंपनी ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत ग्राहक वाहन का स्वामित्व हासिल किए बिना नई कार का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें मासिक शुल्क का भुगतान करना होगा। इस शुल्क में पूर्ण रखरखाव, बीमा और सड़क पर वाहन खराब होने पर सहायता आदि शामिल होगा।

मारुति सुजुकी के कार्यकारी निदेशक (विपणन एवं बिक्री) शशांक श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘इस कार्यक्रम को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। इस परियोजना की पायलट शुरुआत के कुछ माह में ही ग्राहकों से 6,600 से अधिक पूछताछ आई हैं।

इस कार्यक्रम के तहत ग्राहक मारुति सुजुकी एरिना से स्विफ्ट डिजायर, विटारा ब्रेजा और एर्टिगा तथा नेक्सा से नई बलेरा, सियाज और एक्सएल6 लेने का विकल्प चुन सकते हैं। वाहन के मॉडल और शहर के हिसाब से सब्स्क्रिप्शन शुल्क भिन्न-भिन्न है। उदाहरण के लिए अहमदाबाद में स्विफ्ट एलएक्सआई मॉडल का मासिक शुल्क 14,665 रुपये से शुरू होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित