लाइव न्यूज़ :

रिलायंस, एचडीएफसी, SBI समेत इन टॉप 8 कंपनियों की मार्केट वैल्यू बढ़ी, शेयरों ने लगाई लंबी छलांग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 4, 2024 15:11 IST

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से 8 में शामिल रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, एलआईसी, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) के बाजार पूंजी में बढ़ोतरी हुई।

Open in App
ठळक मुद्देएचडीएफसी, एसबीआई का बाजार मूल्य बढ़ा सेंसेक्स की टॉप 10 में से 8 शीर्ष कंपनियों के शेयरों ने मार्केट में बनाई बढ़तबाजार मूल्यांकन में इन कंपनियों की कुल 2,90,267.98 करोड़ रुपए की वृद्धि हुई

Share Market: शेयर बाजार में उछाल के बीच बीते हफ्ते में सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार मूल्य (मार्केट कैप) 2.90 लाख करोड़ रुपये चढ़ गया। सबसे ज्यादा लाभ रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ। पिछले हफ्ते बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,384.96 अंक यानी 1.95 फीसदी के लाभ में रहा। सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से 8 में शामिल रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, एलआईसी, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) के बाजार पूंजी में बढ़ोतरी हुई। वहीं, भारती एयरटेल और आईटीसी की मार्केट वैल्यू घट गई। 

टॉप 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 8 के संयुक्त बाजार मूल्यांकन में कुल 2,90,267.98 करोड़ रुपए की वृद्धि हुई। समीक्षाधीन हफ्ते में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजी 1,38,290.85 करोड़ रुपए बढ़कर 19,72,028.45 करोड़ रुपए पर पहुंच गई। पिछले हफ्ते कंपनी के शेयर में 7.54 फीसदी की उछाल दर्ज हुई। 

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने एक हफ्ते के दौरान 57,867.9 करोड़ रुपए बाजार में बनाए, जिससे इसकी बाजार पूंजी 14,51,307.84 करोड़ रुपए हो गई। एसबीआई की बाजार कीमत 33,467.29 करोड़ रुपये बढ़कर 5,80,456.76 करोड़ रुपए पर पहुंच गई। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का मूल्यांकन 26,153.87 करोड़ रुपये बढ़कर 5,97,490.91 करोड़ रुपए हो गया। 

आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 10,522.67 करोड़ रुपये बढ़कर 7,19,033.83 करोड़ रुपये और इन्फोसिस का पूंजीकरण 9,566.79 करोड़ रुपये बढ़कर 7,03,024.44 करोड़ रुपये हो गया। एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 8,771.34 करोड़ रुपये बढ़कर 10,98,772.65 करोड़ रुपये पर और हिंदुस्तान यूनिलीवर की 5,627.27 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 5,76,601.44 करोड़ रुपये हो गई। 

इस रुख के उलट आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 18,931.64 करोड़ रुपये घटकर 5,49,330.64 करोड़ रुपये रह गया। भारती एयरटेल के मूल्यांकन में 5,231.18 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 6,47,176.65 करोड़ रुपये पर आ गया। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, भारती एयरटेल, एलआईसी, भारतीय स्टेट बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का स्थान रहा।

टॅग्स :शेयर बाजारHDFCTCSReliance Industries
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबारShare Market Today: बाजार खुलते ही सेंसेक्स 1,953 अंकों की और निफ्टी में 2% से ज्यादा की गिरावट, जानें क्या है वजह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा