लाइव न्यूज़ :

बाजार पूंजीकरणः 181209.89 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी,  हिंदुस्तान यूनिलीवर सबसे आगे, यहां देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 10, 2022 14:24 IST

शीर्ष 10 कंपनियों में सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के बाजार मूल्यांकन में ही गिरावट आई। समीक्षाधीन सप्ताह में हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) का बाजार पूंजीकरण 50,058.05 करोड़ रुपये बढ़कर 5,86,422.74 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Open in App
ठळक मुद्देआईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 35,956.8 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 5,25,656.96 करोड़ रुपये रहा। जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की 19,797.24 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,47,841.46 करोड़ रुपये रही।इन्फोसिस की 15,126.4 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 6,37,033.78 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

नई दिल्लीः सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 1,81,209.89 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में हिंदुस्तान यूनिलीवर रही। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,573.91 अंक या 2.97 प्रतिशत चढ़ गया।

 

 

शीर्ष 10 कंपनियों में सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के बाजार मूल्यांकन में ही गिरावट आई। समीक्षाधीन सप्ताह में हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) का बाजार पूंजीकरण 50,058.05 करोड़ रुपये बढ़कर 5,86,422.74 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 35,956.8 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 5,25,656.96 करोड़ रुपये रहा। एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 23,940.12 करोड़ रुपये बढ़कर 7,75,832.15 करोड़ रुपये और जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की 19,797.24 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,47,841.46 करोड़ रुपये रही।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की बाजार हैसियत 19,232.55 करोड़ रुपये बढ़कर 4,35,922.66 करोड़ रुपये पर और इन्फोसिस की 15,126.4 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 6,37,033.78 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 12,000.08 करोड़ रुपये बढ़कर 3,81,833.20 करोड़ रुपये पर और एचडीएफसी का 5,098.65 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,06,213.61 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस रुख के उलट टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 18,770.93 करोड़ रुपये घटकर 11,94,625.39 करोड़ रुपये पर आ गया।

देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर निर्यातक टीसीएस का जून तिमाही का मुनाफा 5.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 9,478 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी के नतीजों की घोषणा शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद हुई थी। रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत भी 11,805.14 करोड़ रुपये घटकर 16,17,879.36 करोड़ रुपये रह गई।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एलआईसी, एसबीआई, एचडीएफसी और भारती एयरटेल का स्थान रहा।

टॅग्स :सेंसेक्सनिफ्टीशेयर बाजारइकॉनोमीshare market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित