लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 74,240 करोड़ रुपये बढ़ा

By भाषा | Updated: August 9, 2020 12:17 IST

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 433.68 अंक या 1.15 प्रतिशत के लाभ में रहा।

Open in App
ठळक मुद्देशीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही।हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 505.15 करोड़ रुपये घटकर 5,19,426.78 करोड़ रुपये रह गई।

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 74,240 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे अधिक लाभ में रही। सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईटीसी तथा आईसीआईसीआई बैंक के बाजार पूंजीकरण में इजाफा हुआ।

वहीं दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल), इन्फोसिस, एचडीएफसी तथा कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार मूल्यांकन घट गया। समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 50,556.75 करोड़ रुपये बढ़कर 13,60,879.96 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसी तरह आईसीआइसीआई बैंक की बाजार हैसियत 7,092.05 करोड़ रुपये बढ़कर 2,31,751.90 करोड़ रुपये पर और एचडीएफसी बैंक की 6,241.63 करोड़ रुपये बढ़कर 5,74,119.37 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 4,690.48 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 8,61,153.53 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल का मूल्यांकन 3,136.95 करोड़ रुपये बढ़कर 3,05,838.55 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 2,522.24 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 2,41,182.98 करोड़ रुपये रहा। इस रुख के उलट इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 6,601.91 करोड़ रुपये घटकर 4,04,952.60 करोड़ रुपये रह गया।

कोटक महिंद्रा बैंक का मूल्यांकन 5,016.44 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 2,65,584.08 करोड़ रुपये और एचडीएफसी का 849.96 करोड़ रुपये की कमी के साथ 3,08,404.13 करोड़ रुपये रह गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 505.15 करोड़ रुपये घटकर 5,19,426.78 करोड़ रुपये रह गई।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 433.68 अंक या 1.15 प्रतिशत के लाभ में रहा। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, एचडीएफसी, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी तथा आईसीआईसीआई बैंक का स्थान रहा। 

टॅग्स :सेंसेक्सनिफ्टीशेयर बाजारshare market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो