लाइव न्यूज़ :

मराठवाड़ा में पतंजलि का प्लांट लगायेंगे बाबा रामदेव, देवेंद्र फडणवीस ने किया आमंत्रित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 16, 2019 13:57 IST

सूत्रों के मुताबिक इकाई के लिए स्टॉम्प ड्यूटी में छूट की पेशकश भी की गई है.एक अधिकारी ने सोमवार को कहा कि यहां सोयाबीन प्रसंस्करण इकाई लग सकती है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 26 जून को लिखे पत्र में योग गुरु को मराठवाड़ा क्षेत्र के लातूर जिले के औसा गांव में एमएसएमई इकाई स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया है.

Open in App
ठळक मुद्देपत्र में कहा गया, 'एमएसएमई परियोजना के लिए आप स्टॉम्प शुल्क में 100 फीसदी की छूट ले सकते हैं.मराठवाड़ा क्षेत्र के लातूर जिले के औसा गांव में एमएसएमई इकाई स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया है.

महाराष्ट्र सरकार ने पतंजलि समूह के प्रवर्तक योग गुरु रामदेव को लातूर जिले में एक गैर इस्तेमाल शुदा जमीन पर अपनी इकाई स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया है. यह जमीन मूल रूप से बीएचईएल के संयंत्र के लिए आरक्षित थी.

सूत्रों के मुताबिक इकाई के लिए स्टॉम्प ड्यूटी में छूट की पेशकश भी की गई है.एक अधिकारी ने सोमवार को कहा कि यहां सोयाबीन प्रसंस्करण इकाई लग सकती है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 26 जून को लिखे पत्र में योग गुरु को मराठवाड़ा क्षेत्र के लातूर जिले के औसा गांव में एमएसएमई इकाई स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया है.

पत्र में कहा गया, 'एमएसएमई परियोजना के लिए आप स्टॉम्प शुल्क में 100 फीसदी की छूट ले सकते हैं, इसके साथ ही एक तय समय तक बिजली के शुल्क में भी राहत दी जाएगी...'.

इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने पुष्टि की कि करीब 400 एकड़ जमीन जो पहले जिले में भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के संयंत्र के लिए आरक्षित की गई थी अब पतंजलि प्रोडक्ट्स को सौंपी जाने वाली है.

टॅग्स :बाबा रामदेवदेवेंद्र फड़नवीसपतंजलिमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित