लाइव न्यूज़ :

उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना से ‘मेक इन इंडिया’ को मिलेगी नई गति: राजीव कुमार

By भाषा | Updated: November 12, 2020 00:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर (भाष) नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने बुधवार को कहा कि सरकार की 10 क्षेत्रों के लिये उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना को मंजूरी से ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को नई गति मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि इससे घरेलू विनिर्माण के लिये उपयुक्त, वैश्विक रूप से एकीकृत पैमाने का लाभ प्राप्त होगी।

कुमार ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘दस क्षेत्रों के लिये उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना की मंजूरी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को आज बड़ी मजबूती मिली। इससे मेक इन इंडिया को नई गति मिलेगी और घरेलू विनिर्माण के लिये उपयुक्त, वैश्विक रूप से एकीकृत पैमाने की बचात का लाभ प्राप्त होगा।’’

नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अमिताभ कांत ने कहा कि 10 प्रमुख क्षेत्रों के लिये पीएलआई योजना से भारतीय विनिर्माता वैश्विक रूप से प्रतिस्पर्धी होंगे, संबंधित क्षेत्रों में निवेश आकर्षित होगा और पैमाने की मितव्ययिता प्राप्त होगी।

उन्होंने कहा कि योजना घरेलू विनिर्माण को प्रोत्साहित करेगी, आयात में कमी लाएगी और रोजगार सृजित करेगी। सरकार आर्थिक वृद्धि को गति देने का प्रयास कर रही है और यह कदम उसी का हिस्सा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार