लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के सांसद सीतारमण से मिले, बाढ़ पीड़ियों के बीमा दावों के तेजी से निपटान का आग्रह

By भाषा | Updated: August 2, 2021 23:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अगस्त शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के कई सांसदों ने सोमवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की और महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के बीमा दावों का तेजी का निपटान करने का आग्रह किया।

महाराष्ट्र के 20 से अधिक सांसदों ने वित्त मंत्री से मुलाकात की। इनमें संजय राउत, अनिल देसाई, सुप्रिया सुले, अरविंद सामंत, राहुल शेवाले, प्रियंका चतुर्वेदी, प्रतापराव जाधव और सुनील ततकारे शामिल हैं।

चतुर्वेदी ने बयान में कहा कि महाराष्ट्र ने गंभीर बाढ़ की स्थिति का सामना किया है जिससे जानमाल का नुकसान हुआ है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने वित्त मंत्री से मुलाकात के दौरान हमारे मुख्यमंत्री के बीमा दावों के तेजी से निपटान के आग्रह को आगे बढ़ाया।’’

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ बैठक के दौरान विभिन्न बीमा कंपनियों ने राजस्व प्राधिकरण के पंचनामा या आकलन के आधार पर 50 प्रतिशत बीमा राशि का भुगतान करने की इच्छा जताई है। उन्होंने याद दिलाया कि पूर्व में जम्मू-कश्मीर और केरल की बाढ़ के दौरान भी ऐसा ही किया गया था।

शेष बीमा राशि का भुगतान सभी दस्तावेजों सत्यापित होने के बाद किया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

क्रिकेट15 गेंदों में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने CSK के गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर