महाराष्ट्र मेट्रो को नवी मुंबई मेट्रो की पहली लाइन के परिचालन का ठेका मिला

By भाषा | Updated: July 15, 2021 22:20 IST2021-07-15T22:20:58+5:302021-07-15T22:20:58+5:30

Maharashtra Metro gets contract to operate Navi Mumbai Metro's first line | महाराष्ट्र मेट्रो को नवी मुंबई मेट्रो की पहली लाइन के परिचालन का ठेका मिला

महाराष्ट्र मेट्रो को नवी मुंबई मेट्रो की पहली लाइन के परिचालन का ठेका मिला

नागपुर 15 जुलाई महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (महाराष्ट्र मेट्रो) को दस वर्षों के लिए नवी मुंबई मेट्रो की पहली लाइन के परिचालन का ठेका मिला है।

महाराष्ट्र मेट्रो ने बृहस्पतिवार को बताया कि शहर और औद्योगिक विकास निगम (सिडको) ने नवी मुंबई मेट्रो परिचालन के लिए उसे नियुक्त किया है।

सिडको ने एक बयान में कहा कि महाराष्ट्र मेट्रो पहले से ही इस लाइन के शेष कार्य को अंजाम दे रही है।

सिडको दरअसल नवी मुंबई मेट्रो परियोजना की देख रेख कर रही है और फरवरी, 2021 में उसने नवी मुंबई मेट्रो की पहली लाइन के काम के लिए महाराष्ट्र मेट्रो के साथ एक समझौता किया था।

यह लाइन बेलापुर से पेंधार तक है और 11 किलोमीटर लम्बे इस ट्रैक में 11 स्टेशन आएंगे। साथ ही तलोजा में रखरखाव के लिए एक डिपो और पंचानंद और खारघर में दो ट्रैक्शन सब-स्टेशन भी होंगे।

गौरतलब है कि नवी मुंबई महाराष्ट्र का तीसरा शहर है, जहां महाराष्ट्र मेट्रो रेल परियोजना का काम जारी है। इसके अलावा नागपुर मेट्रो का पहला चरण का परिचालन आंशिक रूप से चालू है जबकि शेष हिस्सों पर काम चल रहा है। वही नासिक मेट्रो परियोजना को केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी का इंतजार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra Metro gets contract to operate Navi Mumbai Metro's first line

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे