लाइव न्यूज़ :

कपास निकाय द्वारा लिये गये 1,500 करोड़ रुपये के ऋण के लिए महाराष्ट्र सरकार गारंटी देगी

By भाषा | Updated: January 20, 2021 22:33 IST

Open in App

मुंबई, 20 जनवरी महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को राज्य सहकारी कपास उत्पादक विपणन महासंघ द्वारा किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर उनकी उपज की खरीद करने के लिए उन्हें भुगतान करने के मकसद से बैंक से लिए गये 1,500 करोड़ रुपये के ऋण के लिए गारंटी प्रदाता बनने का फैसला किया है।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई साप्ताहिक मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

महासंघ ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र से 6.35 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर 1,500 करोड़ रुपये का ऋण लिया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के एक बयान में कहा गया है कि राज्य सरकार ने ऋण के लिए महासंघ से वसूले जाने वाले गारंटी शुल्क को भी माफ कर दिया है

केंद्र सरकार ने 2020-21 खरीफ सत्र के लिए लंबी स्टेपल कॉटन के लिए 5,825 रुपये प्रति क्विंटल और मध्यम स्टेपल कॉटन के लिए 5,515 रुपये न्यूनतम समर्थन मूल्य की घोषणा की है।

वर्ष 2020 में संतोषजनक मानसून और मौसम की अनुकूल परिस्थितियों के कारण राज्य में 400 लाख क्विंटल कपास का उत्पादन होने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव