लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट सरकार ने होटल उद्योग से इलेक्ट्रिक वाहन नीति का समर्थन करने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: December 20, 2021 22:48 IST

Open in App

मुंबई, 20 दिसंबर महाराष्ट्र सरकार ने होटल और रेस्तरां उद्योग से राज्य की इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) नीति का समर्थन करने का आग्रह किया है।

राज्य सरकार ने अपनी इस नीति के तहत 2025 तक महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के 15 प्रतिशत वाहनों को ईवी में बदलने का लक्ष्य रखा है।

राज्य के पर्यटन और पर्यावरण मंत्री आदित्य उद्धव ठाकरे ने शैले होटल्स के साथ बैठक के बाद कहा, "इलेक्ट्रिक वाहन के क्षेत्र में महाराष्ट्र को अग्रणी बनाने के मकसद से व्यापक ईवी नीति तैयार की गई है।"

उन्होंने कहा,"मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी), बुनियादी ढांचा और प्रोत्साहन के साथ हम राज्य में ईवी के चौतरफा विकास को उत्सुक हैं। यह नीति निजी क्षेत्र के समर्थन के बिना पूरी तरह सफल नहीं हो सकती है।"

शैले होटल्स ने कहा कि वह 2025 तक अपने सभी वाहनों को इलेक्ट्रिक गाड़ियों में तब्दील करने को प्रतिबद्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार