लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार ने एयर इंडिया भवन खरीदने के लिए बातचीत शुरू की

By भाषा | Updated: August 11, 2021 18:14 IST

Open in App

मुंबई, 11 अगस्त महाराष्ट्र सरकार ने शहर के नरिमन प्वाइंट इलाके स्थित प्रसिद्ध एयर इंडिया भवन को खरीदने के लिए उसके साथ बातचीत शुरू कर दी है।

महाराष्ट्र के मुख्य सचिव सीताराम कुंटे ने मंगलवार को एयर इंडिया के मुख्य प्रबंधन अधिकारी (सीएमजी) राजीव बंसल के साथ इमारत के मूल्यांकन पर चर्चा की।

बुधवार को संपर्क करने पर कुंटे ने पीटीआई-भाषा से कहा, ''बातचीत चल रही है।"

कर्ज में डूबी एयर इंडिया ने 23 मंजिला इमारत की बिक्री के लिए 2018 में निविदा जारी की थी लेकिन निविदा को सही प्रतिक्रिया नहीं मिली। यह इमारत सरकारी जमीन पर बनी हुई है।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि एयर इंडिया के अधिकारियों ने कुंटे को बताया कि इमारत का उनका आंतरिक मूल्यांकन 2,000 करोड़ रुपये से अधिक है। इसके बाद कुंटे ने उन्हें इसे राज्य सरकार के साथ साझा करने के लिए कहा।

मंगलवार को बैठक में भाग लेने वाले एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, "एयर इंडिया की इमारत पुरानी हो गई है। किसी निजी पार्टी को पूरे ढांचे को ध्वस्त करना होगा। हम कुछ सरकारी कार्यालयों को जगह देने के साथ इसका आठ से दस वर्ष तक इस्तेमाल कर सकते हैं। इमारत की कीमत 2,000 करोड़ रुपये से अधिक नहीं हो सकती है। इसकी वास्तविक लागत केवल रणनीतिक स्थान और भूमि की लागत होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर