लाइव न्यूज़ :

Maharashtra government: मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना पर खर्च होंगे 1,400 करोड़ रुपये?, 33788.40 करोड़ रुपये की अनुपूरक मांगें पेश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 16, 2024 13:48 IST

Maharashtra government: मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने पहले कहा था कि मासिक किस्तों को 1,500 रुपये से बढ़ाकर 2,100 रुपये करने का बजट बनाया जाएगा और इसे लागू किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्दे2.5 करोड़ से अधिक महिलाओं को मासिक किस्तें मिल चुकी हैं।शिवाजी महाराज की प्रतिमा के लिए 36 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।आदिवासी विकास विभाग को 1,830 करोड़ रुपये का प्रावधान है।

नागपुरः महाराष्ट्र सरकार ने 33,788.40 करोड़ रुपये की अनुपूरक मांगें सोमवार को पेश कीं, जिनमें ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन (मेरी प्यारी बहन) योजना’ के लिए 1,400 करोड़ रुपये का प्रावधान है। मंत्री उदय सामंत ने ये अनुपूरक मांगें पेश कीं, जो सरकार द्वारा बजटीय आवंटन के लिए मांगी गई अतिरिक्त धनराशि हैं। राज्य सरकार ने पिछले बजट में माझी लाडकी बहिन योजना के तहत 21 से 60 वर्ष आयु वर्ग की पात्र महिलाओं को 1,500 रुपये मासिक भत्ता देने के लिए सालाना 46,000 करोड़ रुपये की घोषणा की थी। 2.5 करोड़ से अधिक महिलाओं को मासिक किस्तें मिल चुकी हैं।

मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने पहले कहा था कि मासिक किस्तों को 1,500 रुपये से बढ़ाकर 2,100 रुपये करने का बजट बनाया जाएगा और इसे लागू किया जाएगा। इसी तरह सिंधुदुर्ग जिले के मालवण तालुका में राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के लिए 36 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

लोक निर्माण विभाग को 7,490 करोड़ रुपये, उद्योग, ऊर्जा तथा श्रम विभाग को 4,112 करोड़ रुपये, शहरी विकास को 2,774 करोड़ रुपये, ग्रामीण विकास को 2,007 करोड़ रुपये और आदिवासी विकास विभाग को 1,830 करोड़ रुपये का प्रावधान है।

टॅग्स :महाराष्ट्रनागपुरदेवेंद्र फड़नवीसएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम