लाइव न्यूज़ :

जिम्मेदार पर्यटन अभियान के लिये मध्यप्रदेश, केरल ने मिलाये हाथ

By भाषा | Updated: January 13, 2021 22:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जनवरी केरल के प्रसिद्ध जिम्मेदार पर्यटन (आरटी) अभियान को लागू करने के लिये मध्यप्रदेश ने एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गयी।

केरल सरकार की विज्ञप्ति में बताया गया कि मध्यप्रदेश ने जिम्मेदार पर्यटन अभियान को अपने यहां अमल में लाने के लिये उसके साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किये हैं। दोनों राज्यों ने इसके लिये एक संयुक्त घोषणा पर हस्ताक्षर किये। इसके तहत केरल 16 महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के तत्वाधान में कई सेवाओं का विस्तार करेगा।

विज्ञप्ति में कहा गया कि केरल के पर्यटन मंत्री कडकम्पल्ली सुरेंद्रन और मध्यप्रदेश की पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर की उपस्थिति में दोनों पक्षों ने समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये।

सुरेन्द्रन ने कहा कि जिम्मेदार पर्यटन ‘पर्यटन के सतत विकास’ का एकमात्र साधन है। यह समाज की आर्थिक भलाई की जिम्मेदारी लेता है। यह पर्यावरण संरक्षण के अलावा सामाजिक और सांस्कृतिक स्थिरता सुनिश्चित करता है। उन्होंने मध्य प्रदेश के साथ समझौते को केरल पर्यटन और इसके आरटी अभियान के लिये ‘एक और मील का पत्थर’ करार दिया।

उषा ठाकुर ने कहा, ‘‘यह देखकर बहुत खुशी हुई कि किस तरह से केरल की परम्परा, उसकी संस्कृति और विरासत का संरक्षण किया जा रहा है। केरल के आरटी मिशन की मदद से मध्य प्रदेश की खूबसूरती, जीवन और विरासत को विश्व के नक्शे पर प्रदर्शित किया जा सकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?