लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh Gift: त्योहार पर गिफ्ट?, गोवंश पालकों को किसान की तरह क्रेडिट कार्ड, सीएम मोहन यादव का ऐलान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 3, 2024 15:17 IST

Madhya Pradesh Gift: सरकार नगर निगमों की सीमा के अंतर्गत 5,000 से 10,000 गायों के पालन-पोषण के लिए निवेश करेगी और व्यवस्था करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में गोहत्या के दोषी पाए जाने वालों को सात साल की सजा होगी।10 से अधिक गायों की देखभाल करने वाले लोगों को विशेष वित्तीय सहायता दी जाएगी।गोवंश पालको को भी क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे।

Madhya Pradesh Gift: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को घोषणा की कि गोवंश पालकों को किसानों की तरह क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि मवेशियों के रखरखाव में मदद मिल सके। यादव ने यहां रवींद्र भवन में राज्य स्तरीय ‘गोवर्धन पूजा’ समारोह के दौरान कहा, ‘‘फसल उगाने वाले लोगों के साथ-साथ गाय और गोवंश पालको को भी क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि वे उनकी देखभाल पर होने वाले खर्च का प्रबंधन कर सकें।’’ उन्होंने कहा कि 10 से अधिक गायों की देखभाल करने वाले लोगों को विशेष वित्तीय सहायता दी जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नगर निगमों की सीमा के अंतर्गत 5,000 से 10,000 गायों के पालन-पोषण के लिए निवेश करेगी और व्यवस्था करेगी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में गोहत्या के दोषी पाए जाने वालों को सात साल की सजा होगी।

उत्तर प्रदेश में शनिवार को राज्य सरकार के निर्देश पर 7300 से ज्यादा गौ-आश्रय स्थलों में उत्साहपूर्वक गोवर्धन पूजा और गौ पूजन किया गया। एक आधिकारिक बयान में शनिवार को यह जानकारी दी गयी। बयान में कहा गया कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्व की सरकार के मंत्री, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष व वरिठ अधिकारियों समेत जनप्रतिनिधि भी अलग-अलग जिलों में कार्यक्रम में शामिल हुए।

प्रदेश के समस्त गौ-आश्रय स्थलों/केंद्रों में शनिवार को गौ पूजन का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। प्रदेश में गोवर्धन पूजा पर 6697 अस्थाई गौ-आश्रय स्थलों, 333 वृहद गौ संरक्षण स्थलों, 289 कान्हा आश्रय स्थलों यानी कुल 7319 गौ-आश्रय स्थलों में गोवर्धन पूजा एवं साथ ही साथ गौ पूजन किया गया।

बयान के अनुसार उप्र के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने वृहद गौ संरक्षण केन्द्र-मऊ चन्द्रपुर विकास खण्ड रामनगर जनपद बरेली में आयोजित गोवर्धन पूजा में प्रतिभाग किया। गौ-सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता अस्थायी गौ आश्रय सरेंडी में शामिल हुए।

राज्‍य सरकार के निर्देश पर विभिन्न जनपदों में मंत्री, जन प्रतिनिधियों द्वारा गौ- आश्रय स्थलों में गोवर्धन पूजा के आयोजन में प्रतिभाग किया गया। गोवंशों को गुड़, हरा चारा, फल इत्यादि का वितरण किया गया। साथ ही गाय के गोबर से बने दीपों, मूर्तियों आदि के उपयोग हेतु दीपावली के उपरांत भी जनमानस में व्यापक प्रचार-प्रसार करने व इन उत्पादों के बिक्री हेतु बाजारों में उपलब्धता सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

टॅग्स :Madhya PradeshMohan Yadav
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफिर खुलेगी आईएएस संतोष वर्मा की फाइल, हाईकोर्ट ने पुलिस जांच को दी मंजूरी

भारतमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, अफसरों को अधिकाधिक अस्पतालों और डॉक्टर्स को आयुष्मान योजना से जोड़ने के निर्देश

भारतपंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की गतिविधियां आम आदमी के जीवन स्तर में सुधार लाने में देती हैं महत्वपूर्ण योगदान, मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारतमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्री-परिषद की बैठक से पहले किया संबोधित, मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ थाने को देश के श्रेष्ठ थानों की रैंकिंग में 9वां स्थान प्राप्त होने पर दी बधाई

भारतमध्यप्रदेश: अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने संबोधन में क्या-क्या बोले? ये रहे उनके भाषण के अहम बिंदु

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसवाल है कि साइबर हमला किया किसने था ?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कच्चे तेल के दामों में उतार-चढ़ाव, जानें ईंधन पर इसका क्या असर; प्राइस लिस्ट यहां

कारोबारIndiGo Crisis: इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने फ्लाइट कैंसिल होने पर माफी मांगी, कहा- बताया कब स्थिति हो जाएगी सामान्य

कारोबारRBI Monetary Policy: 25 बेसिस पॉइन्ट की कटौती, लोन में सुविधा; जानें आरबीआई की MPC बैठक की मुख्य बातें

कारोबारShare Market Today: RBI के ब्याज दर कटौती से शेयर बाजार में तेजी, घरेलू शेयरों ने पकड़ी रफ्तार