लाइव न्यूज़ :

वृहत आर्थिक आंकड़े, कंपनियों के तिमाही परिणाम, वैश्विक प्रवृत्ति तय करेंगे बाजार की चाल: विश्लेषक

By भाषा | Updated: January 10, 2021 11:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जनवरी घरेलू शेयर बाजार की चाल इस सप्ताह मुद्रास्फीति समेत वृहत आर्थिक आंकड़ों की घोषणा तथा कंपनियों के तिमाही परिणाम के अलावा वैश्विक रुख से तय होगी। विश्लेषकों ने यह अनुमान जताया है।

वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुख, कोविड-19 टीके से जुड़ी खबरों और आर्थिक पुनरूद्धार को लेकर उम्मीद से भारतीय शेयर बाजार पिछले सप्ताह लगभग हर दिन नये रिकार्ड स्तर पर बंद हुआ। पिछले कुछ सप्ताह से बाजार में तेजी की यही प्रवृत्ति रही है।

रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. के उपाध्यक्ष अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टीसीएस का वित्तीय परिणाम शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आया। बाजार पर इसका असर होगा। अधिक खरीदारी के संकेत के बावजूद विदेशी संस्थागत निवेशकों की सतत लिवाली से बाजार लगातार नई ऊंचाई पर बना हुआ है। इस सप्ताह जारी होने वाले वृहत आर्थिक आंकड़ों के साथ कंपनियों के तिमाही परिणाम मुख्य रूप से बाजार की दिशा तय करेंगे।’’

देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस का शुद्ध लाभ एकीकृत आधार पर दिसंबर तिमाही में 7.2 प्रतिशत बढ़कर 8,701 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने 2021-22 के लिये दहाई अंक में आय वृद्धि का अनुमान जताया है। यह बताता है कि बुरा दौर अब पीछे रह गया है।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लि. के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ‘‘इस सप्ताह बाजार पर बहुत हद तक वैश्विक प्रवृत्ति का असर होगा। इसके अलावा निवेशकों की परीक्षण के बाद कोविड-19 टीकाकरण अभियान, दिसंबर तिमाही के परिणाम और एक फरवरी को पेश होने वाले बजट से जुड़ी गतिविधियों पर भी नजर होगी। इस सप्ताह मुद्रास्फीति और औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े भी आने हैं।’’

इस सप्ताह इन्फोसिस, विप्रो और एचसीएल टेक्नोलॉजीज लि. जैसी कंपनियों के तिमाही परिणाम जारी होने हैं।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘भारतीय बाजार का ध्यान फिलहाल तीसरी तिमाही पर केंदित हो गया है। बाजार को मुद्रास्फीति और औद्योगिक उत्पादन जैसे महत्वपूर्ण आंकड़ों का भी इंतजार है।’’

पिछले सप्ताह सेंसेक्स 913.53 अंक यानी 1.90 प्रतिशत मजूत हुआ जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में 328.75 अंक यानी 2.34 प्रतिशत की तेजी आयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

क्रिकेट15 गेंदों में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने CSK के गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर