लाइव न्यूज़ :

ल्यूपिन ने महाराष्ट्र, म.प्र., गुजरात को महामारी में मदद के लिए ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र उपलब्ध कराये

By भाषा | Updated: June 11, 2021 22:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जून दवा कंपनी ल्यूपिन ने शुक्रवार को कहा कि कंपनी अपनी सामाजिक दायित्व (सीएसआर शाखा) इकाई ल्यूपिन फाउंडेशन के माध्यम से महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गुजरात को कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में सहायता देने के लिए पांच आक्सीजन उत्पादन संयंत्र दान में दे रही है।

ल्यूपिन ने एक बयान में कहा, ‘‘प्रतिदिन 3,840 घन मीटर ऑक्सीजन की कुल क्षमता वाले इन पांच ऑक्सीजन संयंत्रों को मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात को दिया गया है।’’

बयान में कहा गया है कि संबंधित राज्य सरकारें इन संयंत्रों में बनने वाली ऑक्सीजन की सरकारी अस्पतालों और कोविड देखभाल केंद्रों को वितरण करेंगी।

ल्यूपिन ने कहा, ‘‘कंपनी अन्य राज्यों के साथ इसी तरह की पहल के माध्यम से महामारी के खिलाफ उनकी लड़ाई में सहायता करने के लिए चर्चा कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

क्रिकेट15 गेंदों में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने CSK के गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर