लाइव न्यूज़ :

ल्यूपिन का स्वास्थ्य जांच कारोबार में कदम

By भाषा | Updated: December 10, 2021 16:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर दवा बनाने वाली घरेलू कंपनी ल्यूपिन लिमिटेड ने भारत में एकीकृत स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने की रणनीति के तहत अपनी ‘डायग्नोस्टिक’ यानी स्वास्थ्य जांच इकाई शुरू करने की घोषणा की।

कंपनी अगले पांच साल में देश भर में करीब 100 प्रयोगशालाएं और 1,000 संग्रह केंद्र स्थापित करने की योजना बना रही है।

प्रयोगशालाएं कंपनी के स्वामित्व वाली होंगी जबकि संग्रह केंद्र कंपनी के स्वामित्व वाले भी होंगे और फ्रेंचाइजी केंद्र भी होंगे।

कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी ल्यूपिन डायग्नोस्टिक्स देश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में प्रवेश के साथ शुरुआत करेगी तथा बाद में दूसरी जगहों पर भी ये सुविधाएं प्रदान करेगी।

कंपनी का चालू वित्त वर्ष में 11 प्रयोगशालाएं स्थापित करने का लक्ष्य है।

ल्यूपिन के अध्यक्ष (इंडिया रीजन फॉर्म्युलेशन) राजीव सिब्बल ने ‘ऑनलाइन’ संवाददाता सम्मेलन में संवाददाताओं से कहा, "हम डायग्नोस्टिक्स के मामले में उपभोक्ताओं को सबसे अच्छा अनुभव देना चाहते हैं। हमारा ध्यान नमूना संग्रह से लेकर रिपोर्ट की डिलीवरी तक हर पहलू में गुणवत्ता पर होगा।"

ल्यूपिन ने कहा कि ल्यूपिन डायग्नोस्टिक्स ने देश में औपचारिक रूप से परिचालन शुरू कर दिया है।

कंपनी ने कहा कि उसने नवी मुंबई में 45,000 वर्ग फुट की राष्ट्रीय प्रयोगशाला स्थापित की है। प्रयोगशाला की मुख्य सुविधाओं में सभी प्रकार की स्वास्थ्य जांच शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर