लाइव न्यूज़ :

लखनऊ नगर निगम ने बीएसई बांड मंच से जुटाये 200 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: November 13, 2020 21:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 नवंबर लखनऊ नगर निगम (एलएमसी) ने शुक्रवार को बीएसई बॉन्ड मंच के माध्यम से निजी नियोजन आधार पर नगरपालिका बांड जारी करके 200 करोड़ रुपये जुटाये।

बीएसई ने एक बयान में कहा, नगर निगम ने बीएसई बांड प्लेटफॉर्म पर 450 करोड़ रुपये के लिये 21 बोलियां प्राप्त कीं, जो कि इश्यू के आकार का 4.5 गुना है।

एक्सचेंज ने कहा कि यह उसके मंच पर नगरपालिका बांड जारी करने का लगातार आठवां सफल मामला है। इससे पता चलता है कि वह नगर निगमों के बीच धन जुटाने का पसंदीदा माध्यम है।

बीएसई ने कहा कि कुल 11 नगरपालिका बांड जारी किये गये हैं, जो कुल मिलाकर 3,690 करोड़ रुपये के हैं। इनमें से बीएसई बांड मंच का योगदान 3,175 करोड़ रुपये है। इस तरह नगरपालिका बांड बाजार में बीएसई की हिस्सेदारी 86 प्रतिशत पर है।

लखनऊ के निगम आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने कहा, ‘‘हम लखनऊ नगर निगम के पहले बांड इश्यू की सफलता से खुश हैं। इसे 4.5 गुना अधिक अभिदान मिला। इससे लखनऊ नगर निगम के वित्तीय अनुशासन में निवेशकों के भरोसे का पता चलता है।’’

बीएसई के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी आशीष कुमार चौहान ने कहा कि बीएसई को भारतीय बांड बाजार के वृद्धि के लिये अग्रसर होने पर यकीन है। भारत अपनी घरेलू बचत का इस्तेमाल महत्वपूर्ण तरीके से बुनियादी संरचना के वित्तपोषण में कर सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

क्रिकेट15 गेंदों में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने CSK के गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर