लाइव न्यूज़ :

एलएंडटी इंफोटेक का मुनाफ दूसरी तिमाही में 21 प्रतिशत बढ़कर 551.7 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: October 18, 2021 20:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर आईटी कंपनी एलएंडटी इंफोटेक (एलटीआई) ने सोमवार को बताया कि सितंबर 2021 में समाप्त तिमाही के दौरान उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा 20.8 प्रतिशत बढ़कर 551.7 करोड़ रुपये हो गया।

एलटीआई ने एक बयान में कहा कि एक साल पहले की समान अवधि में उसे 456.8 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की आय 25.6 प्रतिशत बढ़कर 3,767 करोड़ रुपये हो गयी, जो साल भर पहले की समान अवधि में 2,998.4 करोड़ रुपये थी।

इस तरह कंपनी के शुद्ध मुनाफे में 11.1 प्रतिशत और कुल आय में 8.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

एलटीआई के सीईओ और प्रबंध निदेशक संजय जलोना ने कहा, ‘‘हम सबसे मजबूत अनुक्रमिक राजस्व वृद्धि और स्थिर मुद्रा संदर्भो में 8.9 प्रतिशत की सबसे अच्छी दूसरी तिमाही दर्ज करके खुश हैं। हम दो अरब डॉलर के वार्षिक राजस्व को पार करते हुए, भविष्य में विकास के लिए प्रतिबद्ध बने रहेंगे।’’

कंपनी के निदेशक मंडल ने वर्ष 2021-22 के लिए 15 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का अंतरिम लाभांश घोषित किया है और रिकॉर्ड तिथि 26 अक्टूबर तय की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार