लाइव न्यूज़ :

महंगाई की मार: सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर हुआ महंगा, जानें क्या है कीमत ?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 1, 2018 09:57 IST

LPG cylinder Price Hiked by RS.1.76: सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम आज (बुधवार) 1.76 रुपये बढ़ गए। दिल्ली में मध्यरात्रि से इसकी कीमत 498.02 रुपये प्रति सिलेंडर हो जाएगी।

Open in App

नई दिल्ली, 1 अगस्त: पेट्रोल डीजल के बाद एक और महंगाई की मार आम जनता को लगी है। खबर के मुताबिक गैस सिलेंडर महंगा हो गया है। दिल्ली में सब्सिडी वाला सिलेंडर भी अब और महंगा हो गया है। 

सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम आज (बुधवार) 1.76 रुपये बढ़ गए। दिल्ली में मध्यरात्रि से इसकी कीमत 498.02 रुपये प्रति सिलेंडर हो जाएगी। सिलेंडर पर पैसे बढ़ने की बात  इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के द्वारा की गई है। आपको बता दें एलपीजी सिलेंडर के दाम रसोई गैस की औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क दर और विदेशी मुद्रा विनिमय दर के अनुरूप तय किए जाते हैं। 

जिनके आधार पर ही उनके दामों में बदलाव होता है। ऐसे में जब भी कीमती अंतरराष्ट्रीय बढ़ती है तो खुद वा खुद सरकार अधिक सब्सिडी देती है। ऐसे में नियमों के अनुसार एलपीजी पर जीएसटी की गणना ईंधन के बाजार मूल्य पर ही तय की जाती है।  ऐसे में सरकार ईंधन की कीमत के एक हिस्से को तो सब्सिडी के तौर पर दे सकती है, लेकिन कर का भुगतान बाजार दर पर करना होता है।वहीं, अब  पूरी दिल्ली में मध्यरात्रि से सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर का दाम 498.02 रुपये हो जाएगा जो अभी 496.26 रुपये प्रति सिलेंडर है।

गौरतलब है दिल्ली में एलपीजी के सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम एक मई 2018 को 491 रुपये 21 पैसे प्रति किला थी। जो अब 2 रुपये 34 पैसे की वृद्धि के साथ 493 रुपये 55 पैसे प्रति किलो हो गया है। इस हिसाब से कोलकाता में गैस सिलेंडर 496.65 रुपये प्रति किलो हो गई है जो अब तक 494.23 रुपये प्रति किलो, थी, मुंबई में 491.31 रुपये प्रति किलो मिलेगी पहले इसके दाम 488.94 रुपये प्रति किलो थे, चेन्नई में 481.84 प्रति किलो हो गया है जो 479.42 रुपये प्रति किलो पहले था।

जबकि बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की बात की जाए तो इसने आसमान को छू लिया है। इसकी कीमत बढ़कर कोलकाता में 723.50 रुपये प्रति किलो, मुंबई में 671.50 रुपये प्रति किलो, चेन्नई में 712.50 प्रति किलो हो गया है। वहीं, सरकार ने  पेट्रोल और डीजल के दामों में 1 पैसे और गुरुवार को 7 पैसे की कटौती की थी।

देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें।  हमारा यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :बिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

विश्वभारत-यूएस ट्रेड डील के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मार्को रुबियो से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई वार्ता

कारोबार अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?