लाइव न्यूज़ :

रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल, बिना-सब्सिडी वाला भी हुआ 55 रुपये महंगा

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 30, 2018 22:06 IST

तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को पिछले महीने के औसत बेंचमार्क दर और विदेशी मुद्रा विनिमय दर के आधार पर एलपीजी की कीमत में संशोधन करती हैं। बयान में कहा गया है कि बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के बढ़े दाम पर जीएसटी की गणना से इसके दाम बढ़े हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 30 जून। सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर 2.71 रुपये महंगा हो गया है जबकि बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 55.50 रुपये बढ़ा दी गई है। एलपीजी की अंतरराष्ट्रीय दरों में तेजी और रुपये में गिरावट इसकी वजह बताई गई है। खुदरा तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने आज जारी बयान में कहा कि , दिल्ली में सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत आज मध्य रात्रि से 493.55 रुपये हो जायेगी। तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को पिछले महीने के औसत बेंचमार्क दर और विदेशी मुद्रा विनिमय दर के आधार पर एलपीजी की कीमत में संशोधन करती हैं। बयान में कहा गया है कि बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के बढ़े दाम पर जीएसटी की गणना से इसके दाम बढ़े हैं। वैश्विक बाजार में दाम बढ़ने से बिना- सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम 55.50 रुपये बढ़ जाता है। उच्च वैश्विक दरों के परिणामस्वरूप , दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 55.50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ जाएगी। इंडियन ऑयल ने बयान में कहा , " शेष बचे 52.79 रुपये (55.50-2.71 रुपये) ग्राहकों को क्षतिपूर्ति के रूप में उनके बैंक खाते में स्थानांतरित किए जाएंगे।

इस प्रकार , जुलाई 2018 में ग्राहकों के बैंक खातों में सब्सि़डी हस्तांतरण बढ़कर 257.74 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है , जो कि जून 2018 में 204.95 पैसे प्रति सिलेंडर था । इस प्रकार सब्सिडी वाले एलपीजी ग्राहक एलपीजी की अंतरराष्ट्रीय दरों में वृद्धि से सुरक्षित हैं। सब्सिडी वाले आम उपभोक्ता को साल में 14.2 किलो के 12 सिलेंडर सब्सिडी के तहत मिलते हैं। इसके बाद उन्हें बाजार कीमत या बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर खरीदना होता है।

टॅग्स :मुद्रास्फीतिबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

विश्वभारत-यूएस ट्रेड डील के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मार्को रुबियो से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई वार्ता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो