लाइव न्यूज़ :

कारों की दीर्घकालिक मांग समग्र आर्थिक स्थिति पर निर्भर करेगी: हुंडई

By भाषा | Updated: November 5, 2020 17:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच नवंबर हुंडई मोटर इंडिया घरेलू बाजार को लेकर सतर्कता के साथ आशावादी बनी हुई है और उसे अगली तिमाहियों में दबी हुई मांग निकलने से बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।

कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने उक्त अनुमान जताते हुए कहा कि बाजार में दीर्घकालिक मांग समग्र आर्थिक दशा पर निर्भर करेगी।

देश की दूसरी सबसे बड़ी यात्री वाहन निर्माता ने कहा कि महामारी के कारण साझा या सार्वजनिक परिवहन की जगह निजी वाहनों की ओर रुझान बढ़ेगा।

हुंडई मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ एस एस किम ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘हमारे बाजार शोध के अनुसार लगभग 10 लाख लोगों ने महामारी के चलते पैदा हुई अनिश्चितता के कारण कार खरीदने का फैसला या तो टाल दिया या इसका इरादा छोड़ दिया। इसलिए यह मांग दोबारा आएगी, हमने पहले ही दूसरी तिमाही में इस मांग को देखा है। यह मांग आने वाली तिमाहियों में जारी रहेगी।’’

उन्होंने कहा कि मांग कम से कम अगले साल की पहली तिमाही तक रहेगी।

किम ने आगे कहा, ‘‘...लेकिन अंत में समग्र बाजार की स्थिति का निर्धारण सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि जैसे आर्थिक संकेतकों के आधार पर किया जाएगा। इनका मांग पर प्रभाव पड़ेगा। फिर कोरोना वायरस की दूसरी लहर को लेकर भी चिंता है, इसलिए हम सावधानीपूर्वक आशावादी बने हुए हैं।’’

उन्होंने कहा कि यदि जरूरी हुआ तो कंपनी बाजार की स्थिति के अनुसार बदलाव करने के लिए तेजी से आगे बढ़ेगी।

किम ने कहा कि अल्पकालिक चुनौतियों के बावजूद भारत एक बहुत मजबूत ऑटोमोबाइल बाजार है।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत में अभी भी कम लोगों के पास कार है और ऐसे में दीर्घकालिक दृष्टिकोण से मुझे लगता है कि भारत में ​​नई कार की मांग के संबंध में भारी संभावनाएं हैं। छोटी अवधि में हमारे पास कुछ अनिश्चितताएं हो सकती हैं लेकिन दीर्घकालिक दृष्टिकोण से बाजार मजबूत है।’’

जीएसटी दरों में कटौती के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, ‘‘विभिन्न देशों में अलग-अलग कराधान प्रणाली हैं, इसलिए हम सरकार की स्थिति को पूरी तरह से समझते हैं। वर्तमान कराधान संरचना के तहत हम ग्राहकों को कुछ बेहतर पेशकश देने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘लेकिन सुस्त मांग के कारण अगर सरकार कराधान या आर्थिक प्रोत्साहन के क्षेत्र में कुछ कदम उठाती है, तो यह बहुत मददगार होगा।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?