लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव मतगणना: एनडीए को 250 सीटों पर बढ़त, बाजार खुलते ही सेसेंक्स में 665 अंकों की उछाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 23, 2019 09:54 IST

लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान कुल 542 सीटों पर मतदान हुआ है। इन सभी सीटों के लिए हुए मतदान की मतगणना गुरुवार सुबह आठ बजे शुरू हुई। शुरुआती रुझान में एनडीए को 250 सीटों पर बढ़त दिख रही है।

Open in App

लोकसभा की 542 सीटें के लिए जारी मतगणना के शुरुआती रुझान में एनडीए को दिख रही बढ़त का सेसेंक्स पर सकारात्मक असर पड़ा है। गुरुवार सुबह शेयर बाजार खुलते ही सेंसेक्स में 665 अंकों की उछाल देखने को मिली। सेंसेक्स गुरुवार सुबह 39,775 अंकों पर पहुंच गया। निफ्टी के सूचकांक में भी गुरुवार सुबह तेजी देखने को मिली है। निफ्टी करीब 12,000 अंकों तक पहुंच गया है।  

19 मई को एग्जिट पोल के अनुमान आने के बाद जब सोमवार को बाजार खुला तो सेंसेक्स 1,421.90 अंक या 3.75 प्रतिशत की लंबी छलांग के साथ 39,352.67 अंक और निफ्टी 421.10 अंक या 3.69 प्रतिशत के लाभ से 11,828.25 अंक पर पहुंचा था। अंक के हिसाब से सेंसेक्स और निफ्टी ने पिछले दस साल की एक सत्र की सबसे ऊंची वृद्धि दर्ज की थी। वहीं, प्रतिशत में यह छह साल में एक दिन की सबसे बड़ी बढ़ोतरी थी। 

टीवी चैनलों और सर्वे एजेंसियों के कुल 12 सर्वे में 11 में एनडीए को पूर्ण बहुमत पाने का अनुमान जताया गया है। 

देश की कुल 543 लोकसभा सीटों में से केंद्र में सरकार बनाने के लिए 272 सीटों पर जीत हासिल करनी होगी। 

2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी नीत एनडीए को 336 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं कांग्रेस नीत यूपीए को पिछले आम चुनाव में केवल 59 सीटों पर जीत मिली थी।

टॅग्स :लोकसभा चुनावसेंसेक्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबारईरान युद्ध के बाद बाजार में सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकों के डूबे 14 लाख करोड़ रुपये

कारोबारबाजार में बहार, 3 दिन में  निवेशकों की संपत्ति 9.18 लाख करोड़ रुपये बढ़ी?, चांदी 6,000 रुपये लुढ़की, सोना 1,000 रुपये टूटा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम