लाइव न्यूज़ :

लिशियस ने निवेश के नये दौर में 5.2 करोड़ डॉलर जुटाए, यूनिकॉर्न बनी

By भाषा | Updated: October 5, 2021 13:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर ताजा मांस और सीफूड बेचने वाली टेक स्टार्टअप लिशियस ने मंगलवार को कहा कि उसने आईआईएफएल एएमसी सहित निवेशकों से 5.2 करोड़ डॉलर (करीब 387 करोड़ रुपये) जुटाए हैं और यूनिकॉर्न का दर्जा हासिल कर लिया है।

बेंगलुरु की कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह आईआईएफएल एएमसी के नेतृत्व में 5.2 करोड़ डॉलर का वित्त जुटाने के साथ भारत की पहली डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (डी2सी) यूनिकॉर्न बन गयी है। उसने निवेश के मौजूदा दौर सीरीज जी में यह वित्त जुटाया।

कारोबार की भाषा में यूनिकॉर्न एक ऐसी निजी स्टार्टअप कंपनी को कहते है जिसका मूल्य एक अरब डॉलर को पार कर जाता है।

कंपनी ने कहा कि उसने आईआईएफएल एएमसी के लेट स्टेज टेक फंड के नेतृत्व में 5.2 करोड़ डॉलर का वित्त हासिल करने के बाद एक अरब डॉलर का बाजार मूल्यांकन हासिल किया है।

इससे पहले जुलाई में, लिशियस ने निवेश के सीरीज एफ दौर में टेमासेक सहित कई निवेशकों से 19.2 करोड़ डॉलर जुटाए थे।

कंपनी के सह-संस्थापक विवेक गुप्ता और अभय हंजुरा ने कहा, "भले ही डी2सी क्षेत्र के लिए वित्त पोषण में काफी वृद्धि हुई है, एफएमसीजी को अब भी सबसे आकर्षक श्रेणी नहीं माना जाता है। हम उम्मीद करते हैं कि लशियस के यूनिकॉर्न का दर्जा हासिल करने के बाद स्थिति बदल जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें